Let’s travel together.

रैयन शाला प्रभारी 12 दिन से स्कूल से नदारद, निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएँ उजागर

0 95

अभिषेक असाटी बकस्वाहा छतरपुर

शासकीय प्राथमिक शाला रैयन में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक एवं शाला प्रभारी अजय कुमार जैन की लगातार 12 दिनों की अनाधिकृत अनुपस्थिति ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विकासखंड अकादमिक समन्वयक द्वारा 10 दिसंबर को किए गए औचक निरीक्षण में विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं, जिसके बाद शाला प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

निरीक्षण रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह बंद मिला, जबकि केवल अतिथि शिक्षक देवेंद्र पांडेय ही संस्थान में मौजूद थे। उपस्थिति पंजी के अवलोकन में यह तथ्य सामने आया कि अजय कुमार जैन 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बिना किसी अवकाश आवेदन, सूचना या संकुल प्राचार्य की स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित थे। संकुल स्तर पर भी उनके अवकाश संबंधी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए।

विद्यालय में छात्र उपस्थिति बेहद कम पाई गई तथा उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालकों से संपर्क जैसी अनिवार्य गतिविधियों का पालन नहीं किया गया। निरीक्षण में एफ.एल.एन. कार्यक्रम की गतिविधियाँ अव्यवस्थित मिलीं और कक्षा 1 व 2 के बच्चों की अभ्यास पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी नहीं किया गया था। इसके अलावा पालक संपर्क पंजी, पीएम पोषण योजना की रोस्टर पंजी, चखना पंजी सहित आवश्यक अभिलेखों का संधारण भी अधूरा पाया गया।

विकासखंड अकादमिक समन्वयक ने पत्र के माध्यम से शाला प्रभारी को तीन दिवस के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में उचित जवाब नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय भेजे जाने की चेतावनी दी गई है।

इनका कहना हे 

विकासखंड अकादमिक समन्वयक सी.वी.डी. बुंदेला ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। शाला प्रभारी की अनुपस्थिति के कारण विद्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि शाला प्रभारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है और उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811