Let’s travel together.

खरगोन में दो दिन से खाद-यूरिया के लिए सरकारी वेयर हाउस पर किसानों का लग रहा मेला

0 177

बुजुर्ग किसानों को भी कई घंटों लगना पड़ रहा है लाइन में

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

रायसेन जिले के बरेली अनु विभाग के खरगोन कस्बा में स्थित एक मात्र सरकारी वेयर हाउस पर दो दिनों से सुबह होते ही किसानों का मेला लग रहा है। डीएपी, यूरिया की कुछ बोरियों के लिए बुजुर्ग किसानों को छह से आठ घंटे तक भीड़ भरी लाइन में लगना पड़ रहा है। बताया गया है सुबह छह बजे से ही किसान लाइन में लग जाते हैं, ताकि अपनी खेती के लिए खाद- यूरिया मिल सके। बुजुर्ग किसान ओंकार सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे से खाद के लिए यहाँ लाइन में लग गए थे, दोपहर एक बजे तक भी खाद नहीं मिला। उन्होंने बताया कि लाइन में लगे और लगातार कई घंटों खड़े रहने से तबियत बिगड़ने का रिस्क उठाने की मजबूरी है। किसान धीरेन्द्र सिंह पटेल ने भी बताया कि खाद यूरिया के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है।

इस समय धान के लिए खाद यूरिया की जरूरत

क्षेत्र के किसान कई दिनों से डीएपी, यूरिया के लिए परेशान हो रहें हैं। इस समय अंचल में धान रोपाई का काम जमकर चल रहा है। कुछ किसानों ने करीब पन्द्रह दिन पहले ही धान रोपाई कर ली थी। हालांकि इस समय धान रोपाई का का काम व्यापक स्तर पर चल रहा है। ऐसे में अब किसानों को अपनी फसल के लिए डीएपी-यूरिया की काफी जरूरत है। इसी के चलते किसान अपनी खेती के लिए खाद को लेकर परेशान हैं। उल्लेखनीय है करीब दो दर्जन गांवों के किसान खरगोन के इस एक मात्र सरकारी वेयर हाउस पर खाद, यूरिया के लिए आते हैं। अनेंक किसानों ने बताया कि खरगोन में सरकारी गोडाउन पर आसपास के कई गांवों के किसान डीएपी यूरिया के लिए आते हैं। यहाँ एकमात्र कर्मचारी ही है इसलिए भी घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811