Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 30 जुलाई 2024

0 225

मेष राशि – विद्यार्थियों को अपने किसी कोर्स में दाखिला लेने मे यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर  होगी।  कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको पछतावा होगा।  किसी के कहने में आकर कोई बड़ा काम ना करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय को ध्यान में रखकर खर्च करना होगा।

वृषभ राशि –माता-पिता आपके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे।  किसी से कोई ऐसी बात ना बोलें, जो किसी को बुरी लगे।   किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।   संतान के भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करने की प्लानिंग करनी होगी।

मिथुन राशि-संतान के करियर में चल रही समस्याओं को  नजरअंदाज नहीं करना है।  माता-पिता यदि आपको कोई सलाह दे, तो  उसे पर अमल अवश्य करें। बिजनेस कर रहे लोगों को कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।  मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

कर्क राशि- विद्यार्थियों को शिक्षा को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं फिर से खड़ी हो सकती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए  बातचीत करनी होगी, नहीं तो कुछ दूरियां आने की संभावना है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।  परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी  कुछ नहीं कहेंगे।  किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा।

सिंह राशि – 
परिवार के सदस्यों के साथ  कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।  कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि   कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह  समस्या दूर होगी।   मित्रों के साथ कोई भी लेनदेन सोच विचारकर करना होगा।  किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो  समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि –  अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं।  एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर  चिंता सता सकती हैं।   कमाई से ज्यादा खर्चों के बढ़ने की चिंता सताएगी। यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो सलाह मशवरा अवश्य करें।

तुला राशि –  किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।  माताजी को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।  मन यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहा है, तो   पिताजी से कोई बात शेयर कर सकते हैं।  आसपास में यदि कोई वाद विवाद हो, तो उसमें चुप रहें।

वृश्चिक राशि –  सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। व्यापार में कुछ नए उपकरणों को शामिल करने से  आय बढ़ेगी। भाई बहनों का पूरा साथ मिलेगा।  किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की यदि योजना बना रहे थे, तो  वह इच्छा पूरी हो सकती है।  किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

धनु राशि –  धन संबंधित मामलों को परिवार में मिल बैठ कर सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।  किसी संपत्ति की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवन जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।  किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

मकर राशि – अपनी कमाई के बढ़ने से खुशी होगी और आप अपने मनचाहे खर्च आसानी से कर पाएंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।  किसी अजनबी से अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है।

कुंभ राशि –  कमाई के अच्छे स्रोत प्राप्त होंगे और  साख व सम्मान में वृद्धि होगी।  किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।  आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।  अपनों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे। घूमने करने के दौरान  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मीन राशि –  कार्यक्षेत्र में  दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे  खुशी होगी।  आर्थिक स्थिति की यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव के बावजूद भी  अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है।  ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811