Let’s travel together.

भारी बारिश से सडके हुई पानी से लबालब

0 117

 
पानी गिरते मे वार्ड 15 के पार्षद ने लिया जायजा 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

लंबे समय से बारिश का इंतजार हो रहा था आज दोपहर बाद नगर भर मे तेज हवा के बीच भारी बारिश शुरू हो गई इस भारी बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी तथा इस भारी बारिश ने नगर की सडको को भी लबालब कर दिया ।चौराहे पर स्थित विद्धुत केंद्र पर भी पानी भर गया जिससे बिजली जाने पर सुधार कार्य मे देरी हुई तथा बिजली कर्मचारियों ने भरे पानी मे जान जोखिम मे डालकर सुधार कार्य किया ।नगर का सबसे निचला हिस्सा वार्ड नंबर 5-15 माना जाता है इन वार्ड मे थोडी सी बारिश ही लोगों को मुश्किलें बढा देती हैं क्षेत्र भर मे पानी भर जाता हैं तथा रामलीला सडक पर इतना पानी हो जाता हैं कि निकलना मुश्किल हो जाता है इस क्षेत्र से प्रशासन मे बैठे लोग पूरी तरह अनजान बने रहते है तथा किसी को बारिश मे सुध लेने की फुरसत नहीं रहती ।स्थानीय प्रशासन मात्र अपने विभिन्न करो की वसूली तक ही सिमट कर रह जाता है परन्तु सुविधाओं के नाम पर मुंह देखकर समस्या निपटाई जाती हैं जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पडती हैं इतना ही नहीं नगर परिषद की मौन स्वीकृति ने भी अतिक्रमण कारियों को खुली छूट दे दी हैं जिससे सडके गलियों मे बदल चुकी हैं यह हालात लगभग पूरे नगर के बने हुए हैं नगरपरिषद प्रशासन पूरी तरह अतिक्रमण कारियों के सामने नतमस्तक होकर बैठ चुका है ।जिस कारण बरसात मे लोग समस्या से जूझते दिखाई देते हैं ।इस भारी बारिश के बीच वार्ड 15 के पार्षद विवेक तिवारी ने अपने वार्ड का भ्रमण किया तथा पानी की निकासी का जायजा लिया तथा स्वयं अपने हाथों से निकासी व्यवस्था की ।वार्ड वासी अपने पार्षद के बारे मे काफी प्रशंसा करते दिखाई दिये लोगो ने बताया कि हमारे वार्ड पार्षद चौबीस घंटे उपलब्ध रहते हैं तथा समस्या का तत्काल निराकरण करते हैं ।इतना ही नही वह प्रशासन के भरोसे न रहकर अपने वार्ड वासियों के साथ ही मूलभूत सुविधाएं जुटा लेते हैं ।यही कारण रहता है जब लोग अपने वार्ड पार्षद की तरीफो मे कसीदे कहते सुने जाते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811