Let’s travel together.

अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज,अम्बाड़ी और सेमरा के ग्रामीण परेशान,विजली कम कटौती ज्यादा

0 140

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्र में महीने भर से ग्रामवासी बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं यहां पर आसपास के 20 गांव में बिजली रहती है मगर दीवानगंज अंबाडी ,सेमरा गांव में नहीं रहती है यहां पर 10 मिनट के लिए बिजली आती है और 2 घंटे के लिए चली जाती है यह स्थिति महीने भर से यही बनी हुई है यहां पर सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो चुका है क्योंकि दीवान गंज ही एक ऐसा कस्बा है जहां पर आसपास के ग्रामीण कई कार्य कराने के लिए आते हैं मगर बिजली नहीं होने के कारण वे सभी निराश होकर वापस चले जाते हैं इस समस्या का कोई भी निराकरण नहीं हो पा रहा है दिनोंदिन बिजली की कटौती बढ़ती जा रही है अभी 8 दिन से तो ऐसी स्थिति है कि सुबह 7 बजे जाती है और शाम तक 5-10 मिनट के लिए आती है। कई घंटों दिन में बिजली का अता पता नहीं रहता है रात में कई बार चली जाती है जिससे उमस भरी गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की समस्या अति गंभीर होती जा रही है अब तो बारिश होने लगी है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है आने वाले समय में अगर बिजली की यही स्थिति रही तो ग्रामीणों वासियों ने मन बना लिया है कि वह आंदोलन करेंगे जबकि सरकार दावा करती है के मध्य प्रदेश में सरप्लस बिजली उपलब्ध है अगर सरप्लस बिजली उपलब्ध है तो बिजली की कटौती क्यों हो रही है जरा सा पानी गिरता है तो घंटे बाद बिजली गुल हो जाती है और जब जानकारी लेते हैं तो कहा जाता है कि फाल्ट है बिजली समस्या के कारण ग्राम वासियों पानी के लिए तरस गए हैं यहां पर पंचायत द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है जो डायरेक्ट ट्यूबवेल चलाकर घरों में नल जल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचता है जब घंटो घंटो बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी तो पानी की किल्लत तो दिनों दिन बढ़ती जाएगी 4 दिनों से तो यह हालत है यहां पर लाइने तक नहीं चल पा रही है।
सभी दुकानदारों ने अपनी दुकान में कमर्शियल मीटर लगाए रखे हैं जो हर महीना लाखों का बिल भरते हैं इसके बाद दीवानगंज, अंबाडी ,सेमरा बिजली नहीं मिल पा रही है सभी दुकानदारों का धंधा चौपट हो गया है कई दुकानदार ने तो अपनी दुकानों को बंद करने का मन बना चुके है। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने दीवानगंज में किराए से दुकान ले रखीं है जब दुकान पर धंधा ही नहीं होगा तो वह किराए और बिजली का बिल कैसे दे पाएंगे। अब उनके सामने दुकान बंद करने के सिवा और कोई दूसरा चारा नहीं बचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811