Let’s travel together.

‘हमारे प्रत्याशी को किया गया नजरबंद’, सपा का चुनाव आयोग से सवाल- क्या यही आपकी निष्पक्षता है

0 72

देशभर में आज यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी. जैसे-जैसे दिन का तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज हो गई है.समाजवादी पार्टी ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया है कि पूर्वांचल की अंबेडकर नगर सीट पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को नजरबंद कर दिया गया है.

पार्टी ने इसकी जानकारी एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है और इलेक्शन कमिशन पर सवाल खड़े किए हैं. इस सीट से लालजी वर्मा के सामने बीजेपी ने रितेश पांडेय को उम्मीदवार बनाया है तो मायावती ने कमर हयात पर अपना भरोसा जताया है. इस सीट से कुल 8 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सपा ने क्या आरोप लगाया

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “सूचना है कि अंबेडकर नगर से सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा के घर योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर प्रत्याशी को नजरबंद किया है और मतदान करने से दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को रोका जा रहा है.” आगे पार्टी ने चुनाव आयोग गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, “ये किस नियम के तहत पुलिस कर रही और क्या यही आपकी निष्पक्षता है? अरे शर्म कर लो चुनाव आयोग शर्म, बेशर्मी से कब तक भाजपा की बीन पर नाचोगे ?”

BSP से सपा में शामिल हुए हैं लाल जी वर्मा

2019 में इस सीट BSP के पर रितेश पांडेय ने जीत दर्ज की थी, उस समय सपा-बसपा का गठबंधन था. अब रितेश पांडेय BJP के टिकट से इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वही लालजी वर्मा भी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले BSP से सपा में आए हैं.

सपा ने उन्हें नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से टिकट दिया था. वे इस वक्त कटेहरी सीट से विधायक हैं और अंबेडकर नगर सीट INDIA ब्लोक के उम्मीदवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811