सुरेंद्र जैन धरसींवा
धरसींवा की ग्राम पंचायत सोंडरा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत दो तालाबो के गहरीकरण में पूर्व सरपंच द्वारा भृष्टाचार का आरोप लगाने के बाद जनपद पंचायत की जांच समिति ने जांच शुरू कर दी है।मनरेगा की सीईओ श्रीमती जया पाठक ने जांच दल के साथ सोंडरा पहुचकर पहले ग्रामीणों जनप्रतिनिधियो से चर्चा की इसके बाद मौके पर जाकर दोनो तालाबो को देखा।पूर्व सरपंच सन्तोष साहू का कहना है कि गांव के दर्री तालाब एवं पनखटटी तालाब के गहरीकरण को मनरेगा के तहत करीब बीस लाख रुपये मंजूर हुए थे जिसमे साठ प्रतिशत राशि गहरीकरण यानी गोदी खुदाई में होना था लेकिन निर्माण एजेंसी सरपंच ने गहरीकरण नही कराया सिर्फ पचरी निर्माण कराया है.सरपंच बलराम साहू ने उन पर लगे आरोपो के जबाब में कहा कि गहरीकरण यानी गोदी मिट्टी खुदाई का काम भी कराया है लेकिन पूरा नहीं कराया कुछ राशि शेष बची है।वहीं स्थानीय ग्रामीण मोहन का कहना है दर्री तालाब में जो पचरी निर्माण हुआ वह तालाब की नहीं बल्कि उसकी निजी 47 डिसमिल जमीन पर किया गया है जिससे वो परेसान है।मनरेगा सीईओ ने कहा कि भृष्टाचार के आरोप की जांच मौके पर जाकर शुरू की है ग्रामीणों के बयान भी लेंगे जांच उपरांत ही स्पष्ट होगा कि सच्चाई क्या है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।