शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
जनपद क्षेत्र अंतर्गत मंडला हिनोतिया गांव में घर में सो रही महिला को सुबह करीब 5 बजे सांप ने काट लिया परिजन तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि ग्राम मंडला हिनोतिया निवासी अनीता बाई पत्नी रामकिशन अपने घर में सो रही थी कि सुबह घर में घुस आए सांप ने उसे काट लिया और भाग गया अनीता भाई की चीख पुकार सुनकर परिजन एकत्रित हो गए और घरेलू उपचार के बाद तत्काल निजी वाहन से सिविल अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर नितिन तोमर द्वारा जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है और शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर का कहना है की मृतिका के देवर की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।