Let’s travel together.

प्राइवेट डॉक्टर जांच दल देखकर भागा क्लीनिक किया सील, मचा हड़कंप

0 325

स्वास्थ्य विभाग राजस्व और पुलिस दल ने की कार्रवाई 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले की बेगमगंज में गैर मान्यताधारी चिकित्सकों, क्लिनिको झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर राजस्व स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा कबीट चौराहा स्थित राज क्लिनिक पर छापा मारा तो वहां मौजूद डॉक्टर पहलाद मंडल दल को देखकर दौड़ लगाकर भाग गए वे वहां पर एक बच्ची के कान का इलाज कर रहे थे ।

क्लीनिक में किसी भी तरह के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे और कुछ प्रतिबंधात्मक दवाएं मिलने से क्लिनिक को सील कर दिया गया कार्रवाई की जानकारी नगर में फैलते ही कई प्राइवेट चिकित्सक अपने क्लीनिक के शटर लगाकर भूमिगत हो गए ऐसे ही कुछ क्लिनिको डा. रवि विश्वास, आदर्श क्लिनिक का पंचनामा बनाकर उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस चस्पा करते हुए क्लिनिक सील किए गए हैं

वहीं सिविल अस्पताल के सामने संचालित कादरी क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं होने और यूनानी के स्थान पर एलोपैथिक इलाज करते पाए जाने पर क्लिनिक सील किया गया है। जांच दल की संयुक्त कार्रवाई से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि कई डॉक्टरों के पास चिकित्सा का पंजीयन तो है लेकिन उनके पास क्लिनिक संचालित करने का रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण भी वे नए कानून के दायरे में आ रहे है। जांच दल में सीबीएमओ दिनेश गुप्ता, नायब तहसीलदार महेंद्र राजपूत, बीपीएम जय सिंह, शाहिद कुरेशी सहित अन्य स्टॉप शामिल था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811