Let’s travel together.

शिवपुरी में किसान की बेटी श्रुति वर्मा बनी सीए

0 166

– पूर्व राज्य मंत्री ने सीए बनने वाली श्रुति वर्मा को दी बधाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के जामखो गांव के रहने वाले एक किसान राजू वर्मा की बेटी श्रुति वर्मा ने सीए की परीक्षा पास कर ली है। परिवार की बेटी श्रुति वर्मा द्वारा सीए परीक्षा में सफलता मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। एक किसान की बेटी द्वारा इस सफलता पर उनके शुभचिंतक भारी खुश हैं।
शिवपुरी के जामखो ग्राम के रहने वाले किसान राजू वर्मा की पुत्री श्रुति वर्मा ने फाइनल परीक्षा पास कर ली है। पोहरी के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने किसान की बेटी श्रुति वर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी। श्रुति वर्मा को श्री भारती ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक की पत्नी और किशोर न्याय बोर्ड की पूर्व सदस्य सरला वर्मा भी मौजूद रहीं। श्रुति वर्मा ने बताया कि उन्होंने सेंट चार्ल्स स्कूल से शिक्षा दीक्षा हासिल की है। उन्होंने बताया कि उनका शुरू से ही धैय रहा कि उन्हें सीए बनना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों को दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811