Let’s travel together.

शिवपुरी में हुआ सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन, 42 युवा चयनित

0 96

 

-शिवपुरी जनपद में किया गया था आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु आज जनपद पंचायत शिवपुरी में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर में 158 उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया। जिसमें मापदंड के बाद जीडीएक्स ग्रुप के भर्ती अधिकारी राजेन्द्र सरगरा ने 42 युवाओं का चयन किया।
यह कैंप आजीविका मिशन के डीएम स्कील तृप्ति राय, ब्लॉक मैनेजर देवेन्द्र शर्मा, सहायक प्रबन्धक जितेंद्र श्रीवास्तव, समर्थ भारद्वाज, अनुराग द्विवेदी एवं तरुण कुशवाह, अजय बाथम एवं समस्त आजीविका मिशन स्टाफ के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
चयनित युवाओं को जी.डी.एक्स ट्रेनिंग सेंटर एन.आई.एम.टी कैंपस परीचौक नोएडा में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर, पीथमपुर, भोपाल, देवास, अनूपपुर, में 13500 से 18000 तक के मासिक वेतन के साथ-साथ 58 वर्ष तक स्थाई नौकरी दी जाएगी। साथ ही पीएफ, पेंशन जीवन बीमा, राज्य चिकित्सा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख 50 हजार तक मेडिकल की सुविधा, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन      |     संतोष बिलहरा चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बने     |     चांदोनी नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी     |     संत रविदास कलश रथ यात्रा का भाजपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने किया स्वागत      |     रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को चार साल के सश्रम कारवास की सजा     |     सुल्तानगंज में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी     |     शिव केवल एक देवता नहीं, बल्कि कल्याण, करुणा, त्याग, तपस्या और परम सत्य के साक्षात स्वरूप     |     एसडीएम एक्शन मूड में ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में गंदगी पर SDM सख्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811