Let’s travel together.

शासकीय जमीन पर कब्जा व अतिक्रमण होने पर तत्काल करें कार्रवाई- डॉ गौरव सिंह कलेक्टर

0 123

 

आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान व कांजीहाऊस में भेंजे

 सुरेंद्र जैन रायपुर 

नगर निगम सभी जोन में किसी भी स्थिति में कचरे का जमाव न होने दें। यह पाया जा रहा है कि कूड़े का देरी से उठाव होने से जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है, इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहेगा। निगम का अमला रिस्पॉंस टाईम में कचरे का उठाव करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ गौरव ंिसंह ने समय-सीमा की बैठक में सभी जोन कमिश्नरों को दी। उन्होंने कहा कि कंडम गाड़ियों के कारण सड़कों में, गलियों में यातायात बाधित हो रहा है। नगर निगम और पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर इन्हें हटाएं और कड़ी कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने कहा डीकेएस, मेकाहारा तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल-कॉलेजों के बाहर अवैध रूप से ठेलें-खोमचंे का कब्जा हुआ है। जिससे इन स्थानों आवाजाही में बाधा और अन्य शिकायतें आ रही है। सड़कों के किनारे कबाड़ और कंडम गाड़ियों सहित यातायात बाधित हो रहें है। पुलिस विभाग, नगर निगम ऐसे मामलों पर समय-समय पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी

अनुविभागीय अधिकारी अपने क्षेत्रों में सरकारी जमीन में कब्जा और अतिक्रमण जैसी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम सड़कों में वीडियो वैन चलाकर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के रिकॉर्डिंग फोटोकॉपी करें और दुकानदार को वीडियो, फोटो सहित नोटिस भेजकर चालानी कार्रवाई करें।

कलेक्टर ने कहा कि धनेली, मंदिर हसौद, व्हीआईपी रोड सहित अन्य स्थानों पर विचरण कर रहें आवारा मवेशी धर-पकड़ करें और संबंधित गौठानों, कांजीहाउस में भेजें। इस संबंध में एनएचए पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से अभियान चलायें। ध्वनि प्रदूषण के मामलों पर पुलिस विभाग कड़ी कार्रवाई करें और प्रतिवेदन प्रदान करें। पीएचई जल-जीवन मिशन के अपूर्णं कार्य को करते हुए हितग्राहियों के घर तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें। एनआरडीए द्वारा तूता धरना स्थल में आवश्यक इंतजाम किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811