Let’s travel together.

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में, कहा- मुझे टारगेट किया जा रहा है, मैं इस्तीफा दे दूंगा

0 157

-सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को बांधकर पीटते हुए विधायक प्रीतम लोधी को लेकर की जा रही है टिप्पणी

– वायरल वीडियो के बाद पिछोर की राजनीति गरमाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके पिछोर विधानसभा क्षेत्र में उन पर की जा रही जातिगत टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई है। प्रीतम लोधी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा गया है कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है अगर ऐसा ही चला तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके द्वारा जो बात कही जा रही है उसे पूर्व विधायक कांग्रेस नेता केपी सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक को होमगार्ड जवान पीट रहा है। एक खंभे व रस्सी से बंधे हुए इस युवक को पीटते हुए होमगार्ड सैनिक सुरेंद्र चौहान द्वारा इस युवक द्वारा किए गए कृत्य को लेकर पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बारे में टिप्पणी की जा रही है। इस वीडियो के बाद प्रीतम लोधी ने भी अपना एक वीडियो अलग से जारी किया जिसमें उन्होंने जातिगत टिप्पणी और उनके बारे में की जा रही टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है।

रस्सी से बंधे युवक को पीटा और विधायक के बारे में की टिप्पणी-

सोशल मीडिया पर एक युवक को रस्सी से बांधे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बताया जा रहा है कि अमित नाम का एक युवक अपने गांव सलवारा से घाटी तरफ जा रहा था इसी दौरान उसे रास्ते में एक युवक रविंद्र लोधी मिला। रविंद्र उसके दो साथियों ने अमित को रोका और पेट्रोल मांगने के बहाने उससे लूटपाट का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से अमित के रिश्तेदार आ गए और उन्होंने एक युवक अरविंद लोधी को पकड़ लिया जबकि दो युवक भाग निकले। बाद में इसकी सूचना डायल 100 को दी गई। डायल 100 के चालक व एक अन्य होमगार्ड सैनिक मौके पर पहुंचे और वहां पर पकड़े गए युवक रविंद्र लोधी की मारपीट की। इस दौरान होमगार्ड सैनिक ने विधायक पिछोर पिछोर प्रीतम लोधी के बारे में भी टिप्पणी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मामला गरमा गया।

30 साल में पहली बार जीती है भाजपा पिछोर में-

पिछोर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 30 साल के बाद यहां पर भाजपा जीती है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 30 साल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केपी सिंह जीतते हुए आ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र को केपी सिंह के गढ़ के रूप में जाना जाता था लेकिन इस बार भाजपा ने यहां पर विशेष रणनीति बनाकर कांग्रेस के गढ़ को इससे छीन लिया। प्रीतम लोधी भाजपा के टिकट पर यहां चुनाव लड़े और जीतने में कामयाब रहे। कांग्रेस के गढ़ पर पहली बार भाजपा ने यहां पर कब्जा जमाया है। यहां पर जातिगत फैक्टर हावी है। लोधी बाहुल्य इस विधानसभा क्षेत्र में प्रीतम लोधी 30 साल बाद भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते हैं लेकिन जातिगत फैक्टर के कारण यहां पर वोट गुटबंदी ज्यादा है जिसके कारण यहां पर राजनीति माहौल हमेशा गर्माता रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811