Let’s travel together.

मण्डीदीप में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

0 209

देखि सुदामा की दीन दशा-करुणा करके करुणानिधि रोए, पानी परात को हाथ छुओ नहीं नैनन के जल सों पग धोए

सी एल गौर

मण्डीदीप/रायसेन । देखि सुदामा की दीन दशा-करुणा करके करुणानिधि रोए,पानी परात को हाथ छुओ नहीं नहीं, नैनन के जल सों पग धोए। अर्थात मित्रता ही एक ऐसा धर्म है, जिसमें अपने बालसखा के लिए ईश्वर को भी नंगे पैर दौड़ते हुए दरवाजे पर आना पड़ा था। यह बात शनिवार को औद्योगिक शहर मंडीदीप के दशहरा मैदान में चल रही संगीतमय भागवत कथा में कलकत्ता से पधारी कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक वक्ता जया किशोरी ने कही।शनिवार को यहां भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा के मिलन की कथा के वर्णन साथ श्रीमद्भागवत का समापन हो गया। कथा के समापन पर शनिवार को सुबह हवन अनुष्ठान किया गया।

कथा में जया किशोरी ने बताया कि विश्व में शांति का माहौल तैयार करना है तो श्रीकृष्ण.सुदामा जैसी मित्रता को महत्व देना होगा। सच्ची मित्रता में कोई गरीब या अमीर नहीं होता। मित्रता के लिए किसी भी प्रकार की दौलत की आवश्यकता नहीं होती। सुदामा दरिद्र होते हुए भी भगवान श्रीकृष्ण के मित्र थे। सुदामा विद्वान थे।

वे अपनी विद्वता से धनार्जन कर सकता थे, लेकिन सुदामा ने विद्वता को कभी धन कमाने का साधन नहीं बनाया। इसलिए वो गरीब होते हुए भी अमीर थे। उन्होंने कहा कि दरिद्र सुदामा भगवान श्री कृष्ण से मिलने पहुंचे। वहां द्वारपालों द्वारा उन्हें रोक दिया गया। जिससे वह चोटिल हो गए। परंतु जैसे ही भगवान श्री कृष्ण को पता लगा कि उनके बचपन के मित्र उनसे मिलने आए हैं तो वह अपना सब राजकाज छोड़कर सुदामा से मिलने दौड़े चले आए। फिर अपने आंसुओं से सुदामा के चरण धोए। इस तरह कृष्ण सुदामा के मिलन का दृश्य देखकर पांडाल में मौजूद लोग भावुक हो गए।


इस अवसर पर भोपाल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, ननि के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811