Let’s travel together.

महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के लिए गाइड लाइन जारी किया विभाग

0 441

भोपाल।रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा दे रहे महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों के कार्य दिवसों और अनुपस्थित को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने गाइड लाइन जारी किया है।पत्र क्रमांक 17.12.2019 का हवाला देते हुए विभाग ने स्पष्ट प्राचार्यों को कहा है की अगर कोई अतिथि विद्वान किसी भी कारण महाविद्यालय में अनुपस्थित रहता है तो उसको प्राचार्य उसकी सेवा समाप्त नहीं कर सकते हैं,अब विभाग ने अतिथि विद्वानों के लिए सभी प्राचार्यो को आदेशित किया है की उनको नोटिस जारी करें जवाब सवाल करें और अतिथि विद्वानों को भी अपना पक्ष रखने की छूट दी है।ये कमेटियां एडी स्तर तक बनेगी जो मामले को गंभीरता से लेंगी अगर यहां भी निराकरण नहीं हो पाया तो प्रमुख सचिव स्तर तक भी मामला जाएगा फिर विभाग निराकरण कर कार्यवाही करेगा।इसको इस तरह से भी माना जा सकता है की कई प्राचार्य बिना गलती के भी अतिथि विद्वानों की सेवा समाप्त करते थे इसकी शिकायत कई अतिथि विद्वान कमिश्नर और प्रमुख सचिव के यहां कर चुके थे।अभी हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग के कई आला अफसर लगातार मैदानी दौरे पर हैं जिससे जमीनी हकीकत पता चल रही है विभागों की।

डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी अतिथि विद्वान महासंघ ने कहा है कि विभाग का ये पत्र अतिथि विद्वानों के खिलाफ़ तानाशाही रवैया अख़्तियार करने वाले प्राचार्यो पर अंकुश लगाएगा,अतिथि विद्वानों को ना तो छुट्टी की पात्रता है और ना ही किसी तरह से शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओ का जो की बेहद गंभीर मामला है।रिक्त पदों के विरुद्ध वर्षों से सेवा देते आ रहे अतिथि विद्वानों के भविष्य सुरक्षित करने में शासन प्रशासन अभी तक नाकाम साबित हो रहा है।सरकार से आग्रह है की एक व्यवस्थित नीति बनाकर मध्य प्रदेश के मूल निवासी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करें जिससे बची हुई जिंदगी तो कम से कम अतिथि विद्वान जी सकें।

डॉ देवराज सिंह अध्यक्ष अतिथि विद्वान महासंघ का इस संबंध में कहना है कि अतिथि विद्वानों को तो नियमितीकरण के आदेश का इंतजार था पर शासन प्रशासन गुमराह कर रहा।मंत्री मुख्यमंत्री से आग्रह है की अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करें।आज तक अतिथि विद्वानों की सेवा शर्तों में सुधार नहीं हुआ।महंगाई बढ़ रही है पर विद्वान आज भी दिहाड़ी में जी रहे हैं सरकार वेतन भी नही बढ़ा रही है।सरकार से आग्रह है की एक व्यवस्थित नीति बनाकर अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811