Let’s travel together.

यूपीएससी की एलईओ परीक्षा में देश में अव्वल आने पर वैष्णवी जैन का वैश्य महासम्मेलन ने किया सम्मान

0 127

– माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के समाजसेवी अजीत जैन खतौरा वालो की बेटी वैष्णवी जैन के यूपीएससी की लेबर कमिशनर, लेबर इंर्फोसमेंट ऑफिसर की परीक्षा में देश में 12 वी रैंक हासिल करने एवं बेटियों मे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर शिवपुरी शहर का एवं वैश्य समाज का नाम रोशन करने पर वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी की मैन इकाई, महिला इकाई एवं युवा इकाई के पदाधिकारियों ने कृष्णपुरम शिवपुरी में उनके घर जाकर वैष्णवी जैन का शाल ,श्रीफल से सम्मान कर माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया।
वैष्णवी ने क्लेट परीक्षा देकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा से 2022 मे गोल्ड मैडल के साथ लॉ डिग्री हासिल की है। वैष्णवी जैन की इस सफलता पर उनको एवं पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, जिलाअध्यक्ष अजित जैन धोलागढ़, महिला संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे, युवा संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, संभागीय मीडिया प्रभारी रंजीत गुप्ता, महिला जिलाअध्यक्ष रेखा अग्रवाल, कार्यकारी जिलाअध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री कमलेश बंसल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल, जैन मिलन शिवपुरी के अध्यक्ष मनोज जैन सहित अन्य वैश्य बंधु उपस्तिथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811