Let’s travel together.

दूध और मावा के मिलावट खोरों पर प्रशासन की कार्यवाही, सैंपल फेल होने पर शास्ति अधिरोपित

0 196

 

– चार दूध एवं मावा विक्रेताओं के सैंपल अवमानक पाए जाने पर हुई शास्ति अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

म.प्र. शासन के मिलावट के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं न्याय निर्णायक अधिकारी (खाद्य सुरक्षा प्रशासन) द्वारा शिवपुरी स्थित चार दूध डेयरी एवं मावा दुकानों के सैंपल अवमानक पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध शास्ति अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की है।
उक्त की गई कार्यवाहियों में झांसी रोड़ शिवपुरी स्थित डी.आर.डेयरी के संचालक दीपेश राठौर पुत्र दुर्गाप्रसाद राठौर पर उनके प्रतिष्ठान से लिए गए खुले दूध का सैंपल अवमानक पाये जाने से 1 लाख रूपये की शास्ति अधिरोपित की गयी है। उक्त डेयरी संचालक पर पूर्व में भी इस न्यायालय के द्वारा 40 हजार रुपये शास्ति अधिरोपित की गयी थी।
इसी प्रकार छतरी रोड़ बस स्टेण्ड के सामने स्थित मैसर्स जैन मावा भण्डार के संचालक अखिलेश जैन पुत्र रामदयाल जैन पर उनके प्रतिष्ठान से लिए गए मावा का सैंपल अवमानक पाये जाने से 75 हजार रूपये शास्ति अधिरोपित की गयी है। उक्त प्रतिष्ठान संचालक पर पूर्व में भी इस न्यायालय के द्वारा 40 हजार रूपये शास्ति अधिरोपित की गयी थी। शिवहरे दूध डेयरी, एबी रोड कमलागंज शिवपुरी के संचालक सुशील शिवहरे, सतीश शिवहरे पुत्रगण मुरारीलाल शिवहरे पर उनके प्रतिष्ठान से लिए गए दूध खुला का सैंपल अवमानक पाये जाने से 50 हजार रूपये शास्ति अधिरोपित की गयी है। यश मावा प्लाण्ट, कालामढ़ तहसील बैराड़ के संचालक भानुप्रकाश यदुवशी पुत्र राधेश्याम यदुवंशी पर उनके प्रतिष्ठान से लिए गए मावा का सैंपल अवमानक पाये जाने से 50 हजार रूपये शास्ति अधिरोपित की गयी है। उक्त सभी कार्यवाही खादय सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 26 सहपठित धारा 51 व 64 के तहत की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811