Let’s travel together.

मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 36 जिले पानी से हो जाएंगे तरबतर

0 135

 

भोपाल। एक से अधिक प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां बढ़ गई है शनिवार-रविवार के बीच जबलपुर और उमरिया में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान जताया है।

पूरे मप्र में छाया मानसून
मौसम विभाग के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि दक्षिणी गुजरात तट से लगे उत्तर पूर्वी अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसका फैलाव पश्चिमी बिहार तक है। इस प्रणाली से अरब सागर से प्रदेश तक नमी आ रही है। इसके अतिरिक्त रविवार को मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। यह प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर अधिक असर दिखाएगा। इस तरह अलग-अलग प्रणालियों से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी वर्षा की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मानसून छा चुका है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र सहित अन्य मौसम प्रणालियों का असर देखते हुए जबलपुर, टीकमगढ़, सागर, खजुराहो, राजगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त मंदसौर, खंडवा, हरदा, रीवा, मुरैना, रतलाम, उज्जैन, सतना, नरसिंहपुर, मंडला, अनूपपुर, उमरिया, देवास, इंदौर, नर्मदापुरम, बैतूल में हल्की गरज-चमक के साथ मद्धम से तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई वर्षा*

नौगांव – 73 मिमी

रीवा – 53 मिमी

मंडला – 32 मिमी

टीकमगढ़ – 24 मिमी

सागर – 14 मिमी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811