कार्यक्रम भाजपा जिला उपाध्यक्ष व मोर्चा के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस के उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष सुभाष यादव ने किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला प्रभारी सुंदरलाल शाह ने कहा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलें में संगठन के कार्य की दृष्टिकोण से अग्रणी भूमिका में है। मध्य प्रदेश एवं देश का नेतृत्व करने वाली हमारी सरकार सदैव पिछड़ा वर्ग समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास के नए सोपान गढ़ रही है। हमारे जनप्रतिनिधि लगातार विकास के कार्यों को तीव्र गति दे रहे हैं।
अपने उद्बोधन में मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ। जिसके लिए पिछड़ा वर्ग में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का सदैव आभारी है मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है शिक्षा के क्षेत्र में सिंगरौली के विकास के लिए मेडिकल कॉलेज, माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल नंबर गांव में ओवर ब्रिज का निर्माण सिंगरौली के लिए बहुत बड़ी सौगात है। हमारी सरकार की योजनाएं शिशु जब मां के गर्भ में आता है तब से लेकर उसके अंतिम श्वास के उपरांत भी जारी रहती है।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अरविंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग, अभयकांत, मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष कमला प्रसाद बैस, महामंत्री दीपू सोनी, मंत्री गोविंद मल्लाह, अरविन्द विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष छोटेलाल सोनी, अनिश यादव एवं बिहारी लाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.