Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर खड़ी गाय से टकराया बाईक सबार,गंभीर रूप से हुआ घायल

0 116

आवारा मबेशियों के हाइवे पर जमाबडे से आये दिन हो रही दुर्घटनाएं

FILE PHOTO

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी के नीचे मोटरसाइकिल चालक रोड पर खड़ी गाय से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल ह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित लोधी पिता जगन्नाथ लोधी अपने गांव ग्यारसपुर से भोपाल आया था। मंगलवार देर रात वापस अपने घर ग्यारसपुर जा रहा था। रात 10 बजे के लगभग अमित लोधी जैसे ही बालमपुर घाटी के नीचे उतरा तो सामने एक गाय आ गई। जिससे अमित लोधी की मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे अमित लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत दीवानगंज 108 एंबुलेंस के पायलट नरेंद्र अहिरवार और डॉक्टर दिनेश प्रजापति द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हमीदिया में भर्ती किया गया जहां पर अमित लोधी का इलाज जारी है।
बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 45 किलोमीटर मार्ग पर रोज कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं हो रही है। 6 महीने के अंदर ही 50 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिनमें अभी तक 70 लोग घायल हो गए हैं तो वही 12 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811