Let’s travel together.

नल- जल योजना अंतर्गत पाइप लाइन के लिए सीसी रोड खोदा लेकिन नही की मरम्मत,आवागमन हुआ दुश्वार

0 129

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गावों बिछाई जा रही नल- जल योजना अंतर्गत पाइप लाइन के लिए सीसी रोड को खोदा जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुल्हाड़िया गांव से नरखेडा होते हुए कई गांव के लिए कुछ साल पहले सरकार द्वारा आरसीसी रोड बनाया गया था इसी रोड से होते हुए सरार , बरजोर पुर, संग्रामपुर, अन्नतपुरा, सेमरी , सरार खेड़ा, नीनोद, कोली खेड़ा, दाहिडा, नर खेड़ा का खेड़ा आदि गांव के अंदर प्रवेश करने वाली सड़क मार्गों पर उक्त ठेकेदार ने 1 महीने पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए सुरक्षित सीमेंट-कांक्रीट की सड़क जगह-जगह से खोदी थी। कुछ वर्ष पहले ही आरसीसी सड़क का निर्माण हुआ था। पाइपलाइन बिछाने के बाद ठेकेदार द्वारा रोड को दुरुस्त करने के लिए रोड पर ही रेत गिट्टी के जगह-जगह ढेर लगा दिए हैं। जिससे मोटरसाइकिल चालक और फोर व्हीलर चालक 5 दिन से परेशान हो रहे हैं। रामदयाल लोधी, ओम प्रकाश लोधी, चिरंजी लाल लोधी, सुरेश लोधी, धनीराम लोधी, आदि ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग 5 दिन से परेशान हो रहे हैं हमारे ट्रैक्टर ट्रॉली , और अन्य वाहन रेत गिट्टी के कारण निकल नहीं पा रहे हैं। मोटरसाइकिल चालक रेत पर स्लिप हो रहें हैं। ठेकेदार को शीघ्र से शीघ्र रोड पर से मिट्टी रेत हटाना चाहिए। जिससे आम लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811