Let’s travel together.

बुदनी उपचुनाव: पटेल कल तो भार्गव परसो जमा करेंगे नामांकन

0 313

अनुराग शर्मा सीहोर

बुदनी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। 25 अक्टूबर नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अपना नामांकन फार्म जा करेंगे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 25 अक्टूबर को नामांकन जमा करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल कल 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बुधनी में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस की सभी विंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भेरूंदा, रेहटी, गोपालपुर, शाहगंज, बुदनी, लाडक़ुई, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल, एससी-एसटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, समस्त मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से नामांकन रैली में शामिल होने की बात कही है।
भार्गव 25 को करेंगे नामांकन जमा
इधर बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 25 अक्टूबर को अपना नामांकन जमा करेंगे। भार्गव के नामांकन जमा करने के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक नेता शामिल होंगे। दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन रैली भी निकाली जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811