Let’s travel together.

घुटने तक लंबे हो जाएंगे बाल, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें

0 80

हर लड़की चाहती है कि उसके बाल सॉफ्ट होने के साथ ही लंबे और घने हो, लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते लाइफस्टाइल जैसे कि अनहेल्दी खाना, स्ट्रेस का असर सेहत के साथ ही बालों पर भी पड़ता है. आजकल बहुत से लोग बाल झड़ने और उनके कमजोर होने से परेशान रहते हैं. इसके लिए वो कई तरह से हेयर केयर प्रोडक्ट्स और महंगे से महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन इससे कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है.

आपने कभी अपनी दादी-नानी या मम्मी से बचपन की तस्वीरें देखी हैं या उनसे सुना है कि उनके बाल इस समय बहुत घने और मजबूत हुआ करत थे. उस समय आज की तरह हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट नहीं हुआ करते थे. लेकिन लोगों के बाल बहुत मजबूत हुआ करते थे. जिसका राज था घरेलू नुस्खे, उस समय लोग अपने बालों की केयर करने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते थे. जो बालों को मजबूत बनाने और हेयर ग्रोथ में मददगार साबित होता है.

अगर आप भी बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह घर पर इस तैल को बना सकते हैं. ये आपके बालों को स्ट्रांग बनाने के साथ ही हेयर ग्रोथ और बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है. बस आपको नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर लगाना है. डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने इस तेल को बनाने की विधि के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में

सामग्री

अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) – 2 चम्मच नारियल तेल – 2 बड़े चम्मच मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच करी पत्ता – 5-6

इस तेल को बनाने का तरीका

इस तेल का बनाने के लिए एक पैन लें और उसमें नारियल का तेल, मेथी के बीज और करी पत्ता डालें. इसे 2 मिनट धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकने दें फिर एक बाउल में इसे निकालकर 30 मिनट तक रख दें. अब इसे छान लें और इसमें कैस्टर ऑयल मिला लें. अब इसे स्कैल्प पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें और केमिकल फ्री शैंपू से अपने बालों को धो लें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811