Let’s travel together.

12 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

0 172

बक्सवाहा से अभिषेक असाटी

बाजना क्षेत्र में अपराधियों की पुलिस द्वारा लगातार धरपकड़ की जा रही है गुरुवार के दिन बाजना पुलिस द्वारा एक 12 साल से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया गया है जानकारी के अनुसार हल्लू उम्र 55 वर्ष पिता रामप्रसाद अहिरवार निवासी कचारी जो काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी घर के अंदर छुपा हुआ बैठा था जिसके बाद पुलिस द्वारा घर की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा आरोपी के ऊपर धारा 354, 504, 506, आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध था। थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी द्वारा बताया गया कि हल्लू 12 साल से फरारी पर था और उसको पुलिस द्वारा लगातार पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं लग रहा था गुरुवार को पता चला कि आरोपी घर पर है हमने अपने सभी पुलिस बल एसआई रामप्रकाश अहिरवार, आरक्षक भरत लाल, आरक्षक प्रीति पोखरिया के साथ जाकर उसे धर दबोचा जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811