Let’s travel together.

जहीर से शादी करते ही सोनाक्षी का सालों पुराना कौन सा सपना सच हो गया?

0 519

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने 23 जून को न सात फेरे लिए और न ही निकाह किया. बल्कि दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की. 23 जून को मैरिज के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया. जहां सोनाक्षी और जहीर के परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर आए. साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की. सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

इंस्टाग्राम पर कपल की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही हैं और जमकर डांस भी कर रही हैं. सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की बात करते हुए कहा था कि वो अपनी शादी में दिल खोलकर डांस करना चाहती हैं. अब उनका ये सपना पूरा हो गया और उन्होंने डीजे की धुन पर पति जहीर के साथ जमकर ठुमके लगाए. कपल ने शाहरुख खान के छैया-छैया पर पर तो धमाल मचाया ही इसके साथ राहत फतेह अली खान के गाने आफरीन-आफरीन पर भी समा बांधा.

रोमांटिक अंदाज में डास

एक्ट्रेस ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘दबंग’ के ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाने पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया. इस दौरान कपल को एक खूबसूरत केक काटते हुए भी देखा जा सकता है. रिसेप्शन में लाल साड़ी में पहुंचीं सोनाक्षी इस दौरान अलग आउटफिट में दिखीं. हालांकि दूसरे आउटफिट का भी कलर लाल ही था. उन्होंने अनारकली सूट पहना था जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकी जहीर सफेद रंग के आउटफिट में डैशिंग लग रहे थे.

‘अंग्रेजी बीट दे’

यही नहीं सोनाक्षी जहीर के साथ हनी सिंह के गाने ‘अंग्रेजी बीट दे’ पर भी खूब थिरकती नजर आईं. कपल के डांस के सभी वीडियो वायरल हो रहे हैं. दोनों के फैन्स उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कपल हर वीडियो में काफी खुश नजर आ रहा है. सोनाक्षी की शादी में सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा, काजोल, अदिति राव हैदरी, अरबाज खान, रविना टंडन समेत कई स्टार्स शामिल हुए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811