Let’s travel together.

किसी भी गौवंश को बेसहारा नही रहने दिया जाएगा – उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

0 78

गौ-सेवकों को किया सम्मानित

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने ने कहा है कि किसी भी गौवंश को बेसहारा नहीं रहने दिया जाएगा। जिले में चार-पाँच स्थानों पर गौ वन्य विहार शुरू करने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनका संचालन आमजनता के सहयोग से करेंगे। इनमें गौवंश की सेवा करने के लिए गौसेवकों की तैनाती की जाएगी जिन्हें हर माह राशि देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौ-वन्य विहार अभयारण्य में हजारों गायों को आश्रय दिया जा रहा है। जिसमें गौवंश की सेवा होने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के चन्द्रपुर स्थित झोटिया ग्राम में प्रताप गौशाला प्रांगण में आयोजित 41 दिवसीय गौ ग्राम जन जागृति यात्रा का समापन किया। उप मुख्यमंत्री ने श्री गोपालकृष्ण महाराज, श्री बालकृष्ण महाराज एवं अन्य गौसेवकों को प्रशस्ति पत्र सख्त

सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने श्री प्रताप गौशाला में गौपूजन कर गौमाता का आशीर्वाद लिया। समारोह में पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता मांझी, सहित संतजन, गौ-सेवक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811