Let’s travel together.

हरे कृष्ण-हरे राम मंत्र का जप करने से मन मलिनता दूर होती है- जया किशोरी

0 306

औद्योगिक शहर मण्डीदीप के दशहरा मैदान पर प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक हो रही भगवत रस की अमृत वर्षा

सी एल गौर रायसेन

राम नाम के मंत्र का जाप करो तो सांसारिक विषयों के संग से बिगड़ा हुआ व्यक्ति ईश्वर के ध्यान से सुधर सकता है। श्रीमद्भागवत के हर प्रसंग में श्री हरि के नाम स्मरण की महिमा का वर्णन है, जो भी महान भक्त हुए हैं वे प्रभु के नाम जप के कारण ही ईश्वर के प्रिय हुए हैं। मन को स्थिर करने के लिए प्रभु का नाम स्मरण करें। इस युग में सबसे बड़ा और सबसे सरल मंत्र है हरे कृष्ण-हरे राम। इस मंत्र का जाप महादेव भी करते हैं। यह नाम जब आपके मन की मलिनता को दूर कर सकता है। यह उदगार मंगलवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक एवं प्रेरक वक्ता जया किशोरी ने कथा श्रवण कराते हुए कही।


औद्योगिक शहर के दशहरा मैदान में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को कथा व्यास द्वारा विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाते हुए लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भक्त प्रहलाद, ध्रुव चरित्र और वामन अवतार के धार्मिक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भक्त की रक्षा के लिए भगवान जरूर आते हैं। हर युग में भगवान ने अपने भक्तों की मदद की है। वे अपने भक्तों को कभी मुसीबत में नहीं देख सकते हैं। हमें यदि भगवान की कृपा प्राप्त करनी है तो सबसे पहले हमें भक्त बनना पड़ेगा और अपना सबकुछ भगवान को समर्पित करना होगा। भागवत कथा के दौरान बीच-बीच में भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर भक्तिरस में झूमने लगे। इस अवसर पर सजीव झांकी भी सजाई गई, जो कथा में सभी का आकर्षक का केंद्र रही।

कल होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-
कथा के आयोजक राजेन्द्र राठौर ने बताया कि बुधवार को कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। राठौर ने बताया कि कथा प्रांगण में प्रतिदिन हजारों की संख्या श्रोता भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगबाद, सिहोर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंच रहे है। मंगलवार को अक्षय तृतीया का महापर्व होने के बाद ही 50 हजार से ज्यादा श्रोता कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811