Let’s travel together.

2 दिन में दिल्ली को नहीं मिला 100 MGD पानी तो करूंगी अनशन, आतिशी का बड़ा ऐलान, पीएम को भी लिखा पत्र

0 47

दिल्ली में जहां एक तरफ दिल्ली के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लगातार बढ़ता जा रहा पानी का संकट दिल्ली वासियों की मुश्किल में इजाफा कर रहा है. जहां तापमान 40 डिग्री पहुंच रहा है, वहीं दूसरी तरफ पानी का स्तर गिरता जा रहा है. जिसके बाद दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि 21 जून तक अगर दिल्ली को 100 MGD पानी नहीं मिला तो अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी.

दिल्ली के जल संकट पर बात करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की सप्लाई की जरूरत 1050 MGD है. जिसके चलते दिल्ली में 100 MGD पानी की कमी है. उन्होंने बताया कि 1 MGD 28 हजार 500 लोगों की पानी की जरूरत पूरी करता है. आतिशी ने हरियाणा पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर हरियाणा से 100 MGD पानी कम आ रहा है तो 28 लाख लोगों को कम पानी मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हमने हरियाणा सरकार को पत्र लिखा.

हरियाणा ने पानी देने से किया इंकार

राजधानी दिल्ली में पानी की बढ़ती परेशानी पर बात करते हुए आतिशी ने कहा कि हिमाचल का पानी नहीं आने दिया. उन्होंने आगे कहा कि पानी के मुद्दे को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट भी गए. साथ ही हरियाणा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कल यानी 18 जून को दिल्ली सरकार के अधिकारी हरियाणा गए, इन 28 लाख लोगों के लिए पानी मांगा, लेकिन हरियाणा सरकार ने मना कर दिया. मंत्री आतिशी ने आगे बताया कि दिल्ली और हरियाणा दोनों जगह ही 3 करोड़ जनसंख्या है. हरियाणा को 6 हजार MGD पानी मिलता है, उसमें से सिर्फ 1050 MGD ही दिल्ली को चाहिए, जोकि नहीं मिल रहा है.

आतिशी ने किया अंशन का ऐलान

दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ती जा रही है, जिसके चलते आतिशी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को दिल्ली में हो रही पानी की परेशानी को लेकर पत्र लिखा है, और कहा है कि दिल्ली वालों को पानी मिले. जिसके बाद आतिशी ने ऐलान किया कि, अगर 21 जून तक दिल्ली वालों को 100 MGD पानी नहीं मिलता है तो मैं सत्याग्रह करूंगी और अनशन पर बैठूंगी. मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में जब दिल्लीवालों को ज़्यादा पानी की जरूरत है, तब हरियाणा सरकार यमुना में कम पानी छोड़ रही है. कल दिल्ली को हरियाणा से 613 MGD के बजाय 513 MGD पानी ही मिला. इस 100 MGD पानी की कमी से 28 लाख दिल्लीवाले बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811