Let’s travel together.

बालक छात्रावास की भूमि अतिक्रमण करने वालों को मिला नोटिस हटेगा अतिक्रमण

0 208

 

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप छात्रावास की जगह पर हुए अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि जिन जिन लोगों ने जगह पर कब्जे करे हैं उन सभी को नोटिस पहुंचा दिया गया है और जल्द से जल्द उन पर हम कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाएंगे छात्रावास की जगह को अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी क्योंकि यह जगह गरीब बच्चों के हित के और उनके पढ़ने के लिए बनाए गए भवन एवं खेल ग्राउंड और पार्क की जगह है जिस पर कुछ सालों से लोगों के कब्जे बने हुए हैं जिनको नगर पालिका द्वारा हटाया जा रहा है और वहीं पर कमिश्नर के आदेश अनुसार साफ सफाई करवा दी गई है पार्क के लिए काम शुरू कर दिया गया है बहुत जल्द पार्क बनकर तैयार होगा जिससे छात्रावास में रहने वाले गरीब बच्चों को कोई असुविधा ना हो और वह खेल मैदान और पार्क का भरपूर लुप्त उठा सकें वही चारों तरफ की बाउंड्री वॉल और तार फेंसिंग भी कर दी जाएगी जिससे असामाजिक तत्व के लोग छात्रावास के अंदर प्रवेश ना कर पाएं क्योंकि वहां पर अभी लोग रात के समय पर बैठकर दारू पीते हैं और गाली गलौज जैसे शब्दों का भी प्रयोग करते हैं बाउंड्री वाल और तार फेंसिंग होने से इन सारी चीजों को मुक्ति भी मिल सकती है जिससे नगर की एक जगह और सुंदर बन कर उभरेगी

विगत दिनों भोपाल संभाग कमिश्नर द्वारा बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया था वही एमपी टुडे द्वारा आसपास फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर को जानकारी दी थी जिसके बाद तत्काल कमिश्नर द्वारा गोहरगंज एसडीएम को अतिक्रमण सहित आसपास फैली गंदगी को लेकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे जिसके बाद आसपास फैली गंदगी को साफ किया गया वहीं पार्क के निर्माण के लिए भी कार्य तेजी से चल रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811