Let’s travel together.

‘समय बर्बाद करने वाली…’, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले स्वरा भास्कर ने कह दी ये बात

0 109

स्वरा भास्कर अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. स्वरा ने समाजवादी पार्टी नेता और सोशल एक्टिविस्ट फहाद अहमद से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था. दोनों ने 16 फरवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी. एक्ट्रेस अपने बयानों के चलते आए दिन विवादों में घिरी हुई नजर आती हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर बात की.

स्वरा की मानें तो उनके एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के कारण उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उनका कहना है कि आने वाले वक्त में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को भी इस चीज से गुजरना पड़ेगा. 23 जून को ये कपल एक ग्रैंड पार्टी होस्ट करने वाला है, जिसमें महज परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस पार्टी के शुरू होने से पहले सोनाक्षी और जहीर लीगल फॉर्मेलिटी पूरी करेंगे.

कनेक्ट सिने के साथ एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर ने बताया कि दूसरे धर्म में शादी करने वाले कपल के लिए ट्रोलिंग आम बात है. एक्ट्रेस की मानें तो भारत में लव जिहाद सबसे बड़ा मिथ है, जहां एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के से शादी करती है. स्वरा ने कहा, ये मुझ पर भी लागू होता है. वेलेंटाइन डे पर कुछ शहरों में एक इस तरह के जोड़े को सच में पीटा जा सकता है.”

सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते पर बात करते हुए स्वरा ने कहा,

”मेरी शादी के दौरान भी कई एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी थी. लेकिन हम यहां दो अडल्ट के बारे में बात कर रहे हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ में क्या करते हैं, शादी करते हैं या नहीं करते, ये सब उनपर डिपेंड करता है. अगर वो एक साथ रह रहे हैं, कोर्ट में शादी कर रहे हैं या निकाह कर रहे हैं या आर्य समाज में शादी कर रहे हैं तो इससे किसी को कोई लेना-देना नहीं है. ये एक पुरुष-महिला और उनके परिवार के बीच की बात है. ये सोनाक्षी की लाइफ है, उसने अपना साथी चुन लिया है. उनके पार्टनर ने भी उन्हें चुन लिया है. अब यह उनके और उनके परिवारों के बीच है. मुझे ये समय बर्बाद करने वाली बहस लगती है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811