Let’s travel together.

गश खाकर गिर गया हेड कांस्टेबल, हो गई मौत…दरोगा जी बनाते रहे वीडियो, अब होगा ये एक्शन

0 107

यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. हीट वेव की चपेट में आने से कई लोगों की मौत की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी सामने आया है. यहां यूपी पुलिस का एक हेड कांस्टेबल तपती गर्मी में गश खाकर गिर गया. उसके साथ उस वक्त थाने के दरोगा साहब भी थे. उन्होंने हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाने से पहले उसकी वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी. जैसे ही हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी.

दरोगा का वीडियोग्राफी करते हुए वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगे. कहा जाने लगा कि दरोगा को उसी समय हेड कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाना चाहिए था. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वो हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाते रहे. यह पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है. बात बड़े अधिकारियों तक पहुंची तो मामले में कार्रवाई का आदेश दिया गया.

झांसी के रहने वाला हेड कांस्टेबल बृज किशोर सिंह मंगलवार की सुबह तीन दिन की छुट्टी लेकर अपने घर झांसी जा रहा था. पुलिस स्टेशन के बाहर ही वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद वहां तैनात दरोगा उसके पास आये. वह बेहोश पड़े हेड कांस्टेबल का वीडियो बनाने लगे. कुछ देर बाद ब्रजकिशोर को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो हो गई. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर दरोगा का वीडियो वायरल हो गया. सवाल उठने लगा कि तत्काल हेड कांस्टेबल को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया. उसकी वीडियोग्राफी क्यों होती रही?

दरोगा के खिलाफ होगा एक्शन

कानपुर पुलिस के एसीपी मोहसिन खान का कहना है कि इलाज के दौरान मुख्य आरक्षी ब्रज किशोर की मृत्यु हो गई है. जल्द ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. प्राथमिक रूप से यह लग रहा है कि हीट स्ट्रोक की वजह से उनकी मृत्यु हो सकती है. बाकी मुख्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही सामने आएगा. जहां तक रही दारोगा के वीडियो बनाने की बात, तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

हीट स्ट्रोक या लू लगने से बचाव कैसे करें?

हीट स्ट्रोक या लू लगने से बचे रहने के लिए अगर बेहद जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें. तेज धूप और ज्यादा तापमान में निकलना पड़े तो सिर पर छाता, टोपी, तौलिया, दुपट्टा, सनस्क्रीन, धूप के चश्मे, पैरों में जूते-चप्पल और ढीले-हल्के रंग के फूल बाजू की कमीज वगैरह पहनना चाहिए. घर से बाहर निकलने से पहले भरपूर मात्रा में पानी, छाछ, लस्सी, जूस वगैरह पीकर बॉडी को हाइड्रेटेड कर लेना चाहिए. अल्कोहल और कैफीन का इस्तेमाल कम करना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक करोड़ दस लाख का पीएम श्री स्कूल बारिश में बना तालाब, 2 से 3 फीट पानी में डूबी पूरी बिल्डिंग     |     स्लग: सुनेहरा में 50 वर्षीय महिला पर हमला, घर में घुसकर पांच महिलाओं ने रॉड-डंडों से पीटा लोकेशन: बेगमगंज, रायसेन एंकर: रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेहरा से मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि वीरपुर से आई पांच महिलाओं और दो युवकों ने एक 50 वर्षीय महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। महिलाओं ने कथित तौर पर डंडों और लोहे की रॉड से महिला की जमकर पिटाई की। हमले में महिला के हाथ, पैर और कंधे में चोटें आई हैं। वीओ: पीड़िता क्रांति बाई अहिरवार सुनेहरा गांव की रहने वाली हैं। आरोप है कि वीरपुर से दो मोटरसाइकिलों पर पांच महिलाएं और दो युवक उसके घर पहुंचे। पांच महिलाओं ने घर में घुसकर क्रांति बाई के साथ मारपीट शुरू कर दी, जबकि दोनों युवक घर के बाहर मौजूद रहे। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया। दोनों पैरों समेत हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी कथित तौर पर धमकी देते हुए वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता का बेटा विकास भोपाल में मजदूरी करता है। आरोप है कि विकास वीरपुर निवासी एक युवती को अपने साथ ले गया था। इसी विवाद को लेकर युवती के परिजनों ने विकास की मां पर हमला किया। घटना के बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 1..बाइट:क्रांति बाई,पीड़ित महिला 2..बाइट:     |     स्टॉप डैम के तेज बहाव में बहे किसान का शव मिला     |     हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने की प्रकृति पूजा, पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     स्कूलों में ई-अटेंडेंस में 9:45 बजे की बाध्यता खत्म, 10:45 बजे तक दर्ज कर सकेंगे उपस्थिति     |     कुछ घंटे की बारिश में डूबी नमो नगर कॉलोनी, जनता परेशान     |     शिवपुरी: तीन दिन की अच्छी बारिश का असर, पवा झरना पहली बार चला       |     ओवर ब्रिज का काम धीमी गति से, जनता परेशान, डायवर्ट मार्ग पर गड्ढे और जलभराव, वार्ड पार्षद ने उठाए सवाल     |     गैरतगंज एवं देवनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     बरसात हुई तो बहने लगे झरने,गुलगांव रोड पर बहने वाले झरने पर उमडऩे लगी भीड      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811