Let’s travel together.

हलाली डैम के ओवरफ्लो पर चैनल गेट के निर्माण से 27 गांवों के किसान जमीन डूबने की परेशानी ही होगे मुक्त

0 228

जल्दी ही 61 गाँवों को हलाली बाँध से मिलने लगेगा पानी,मिलेगी जल समस्या से मुक्ति

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले अशोक सम्राट हलाली डेम का जलस्तर बढ़ने पर ओवरफ्लो से ही पानी निकल पाता था। इससे किसानों की खरीफ की फसल हर साल डूब में आने से खराब होती आ रही थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता रहा था। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने हलाली डेम के ओवरफ्लो वाले स्थान पर 5 चैनल गेट का निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण कार्य में लगभग 24.59 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसके लिए 12 मीटर ऊंचाई वाले 5 पिलर का निर्माण कार्य कराया गया है।


हलाली डेम के पानी से नष्ट होने वाली फसलों को बचाने के लिए इन चैनल गेटों का निर्माण कार्य कराया गया है। हलाली डेम का जल स्तर बढ़ने से इन 5 गेटों से 1750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा सकेगा। इस निर्माण से 27 गांवों के किसानों की 1500 हेक्टेयर जमीन में बोई गई खरीफ की फसल को डूबने से बचाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, फसल खराब होने के अलावा निनोद और कायमपुर , सिग्राम पुर , बर्री, बुधोर, पीपलखेड़ी आदि गांव के रास्ते बारिश के समय में डूब में आ जाने के कारण गांव टापू बन जाया करते थे। अब इन गांवों के रास्ते भी डूब में नहीं आएंगे इससे बारिश के दिनों में यहां से आवागमन चालू रहने लगेगा। हलाली डैम के ओवरफ्लो पर चैनल गेट के निर्माण से 27 गांवों के किसान खुश हैं। बारिश के दिनों में भी इन गांवों के लोगों को इलाज सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बीते साल निनोद , कयामपुर, संग्रामपुर इन गांवों के रहवासियों को पेयजल तक नाव से उपलब्ध कराया गया था। वहीं गांवों में फंसी गर्भवती महिलाएं और मरीजों को वोट से रेस्क्यू कर निकालना पड़ा था। कई सालों में इस तरह की स्थिति बनती आ रही है। पांचों गेट लग जाने के बाद ये परेशानियां दूर हो जाएंगी।हलाली डेम पर पांच पिलर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।


पिलर के ऊपर छत डालकर एक 57.50 मीटर लंबाई बाला ब्रिज का निर्माण भी किया गया है। यह ब्रिज सिंचाई परियोजना के कर्मचारियों के उपयोग के लिए ही रहेगा। यहां से आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। विभागीय कर्मचारी इस ब्रिज का उपयोग गेट की मॉनिटरिंग से लेकर सभी आवश्यक कामों के लिए कर पाएंगे। अलग से राशि स्वीकृत कराकर आम लोगों के लिए डाउन स्ट्रीम में दूसरा ब्रिज बनाया जाएगा। इस ब्रिज का उपयोग आम आवाजाही के लिए कर पाएंगे।
हलाली डेम से जहां एक ओर विदिशा, रायसेन जिले की 40 हजार हेक्टेयर खेती की जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। वहीं दूसरी ओर दोनों शहरों के लिए पेयजल की आपूर्ति भी डेम से ही की जाती है। 34 किमी लंबी पाइप लाइन से रायसेन शहर के फिल्टर प्लांट तक पानी लाया जाता है तो नहरों में पानी छोड़कर विदिशा के पास से गुजरी बेतवा में पानी छोड़ा जाता है। इससे रायसेन के 8500 और विदिशा के 26 हजार नल कनेक्शन के माध्यम से घर-घर टोटियों से पानी उपलब्ध कराया जाता है। अब सांची नगर के लिए भी हलाली से ही पानी लाने के लिए काम किया जा रहा है।
हलाली डैम पर बारिश के समय हजारों की तादात में पर्यटन पिकनिक मनाने और हल डैम का ओवरफ्लो देखने काफी तादात में पहुंचते हैं। हलाली डैम पर जिस जगह ओवरफ्लो बना है उस ओवरफ्लो पर कई घटनाएं हो चुकी है जिनमें कई लोगों की मौत की हो चुकी है। अन्य घटनाओं को देखते हुए सरकार ने ओवरफ्लो के स्थान पर पांच चैनल गेट बनवाए हैं।कुछ दिन बाद हलाली डैम के ओवरफ्लो पर बने चैनल गेट का उद्घाटन किया जाएगा।
हलाली डैम से ही आने वाले समय में 61 गांव को पीने का पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा जिसके लिए कार्य तीव्र गति से चल रहा है। गांव गांव पाइप लाइन बिछाई जा रही है। कुछ ही महीना में 61 गांव के ग्रामीणों को पानी उपलब्ध होने लगेगा। इन चैनल गेट के निर्माण होने से आसपास के कई दर्जन गांवों के ग्रामीण खुश नजर आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811