Let’s travel together.

वन भूमियों के पास अवेध खनन कर बनाई जा रही ईट

0 113

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली रेंज चिकलोद के सिंहपुर इमलिया में वन भूमि के पास अवैध खनन जोरो पर चल रहा है।इस और किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान नहीं है।वन भूमि पर अवेध कब्जा कर यह कार्य खुलेआम जारी है।वही खुदाई भी जोरो पर चल रही है। बड़ी मात्रा में खुदाई कर यह कार्य किया जा रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण खुलेआम संचालित हो रहा है।जिसके लिए मुंह मांगी मुराद पूरी की जाती है।इसके बाद ही यह कार्य संचालित हो रहे है।

जेसीबी से हो रही ईट बनाने के लिए खुदाई

जिस प्रकार जेसीबी से अवैध खनन कर मिट्टी निकली जा रही है।यह कोई एक जगह नही हो रहा है।कई स्थानों पर जेसीबी से मिट्टी निकाल कर यह कार्य खुलेआम किया जा रहा है। जिसमे जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत दिखाई नजर आ रही है। जानकारो की माने तो वन भूमि में लगातार खुदाई की जा रही है।ओर यह कार्य बड़े जोर शोर से किया जाता है।रुकने की जगह यह कार्य दिन व दिन लगातार बड़ता जा रहा है।भूमि की खुदाई कर अगले साल फिर आगे की मिट्टी की खुदाई कर दी जाती है।जिससे लगातार अवेध खनन जारी रहता है।जिसे रोकने वाला कोई भी अधिकारी दिखाई नजर नहीं आता है।अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेते है ।

स्थानीय रहवासियों ने बताया की अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही अवेध खुदाई

आपको बता दे की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेने वाले वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है।नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया की लगातार वन भूमि की खुदाई कर ईट बनाने का काम खुलेआम जारी है।ओर यह कार्य विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही संभव है।वन विभाग के अधिकारी यदि जांच करेंगे तो जहां जहा खुदाई हो रही है।वह भूमि वन विभाग की ही निकलेगी।

इनका कहना है

आपके द्वारा जो भूमि बताई जा रही है।वो वन भूमि नहीं है।हमारे द्वारा जीपीएस सिस्टम से नपती करके देखी गई है।यह वन भूमि है। जहां पर जेसीबी से खुदाई की जा रही है।

उवेद खान नाकेदार सिंहपुर इमलिया

चिकलोद रेंज में वनों में लगातार अवेध कटाई अवैध खनन व वन भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले सामने आ रहे है। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए

सिद्धू कहार मंडीदीप निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811