Let’s travel together.

ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था पांच साल का मासूम कूलर में बंद मिला शव

100

भिंड; ट्यूशन पढ़ने के लिए पांच का मासूम अपनी चार साल की बहन के साथ हर दिन की तरह घर से निकला था। ट्यूशन की छुट्टी हो जाने के बाद बहन घर पहुंच गई, लेकिन मासूम नहीं पहुंचा। स्वजन ने आसपड़ौस में पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, तभी किसी ने बताया कि मासूम को वार्ड चार में रहने वाले संतोष चौरसिया के घर में जाते हुए देखा था। जब स्वजन ने घर की तलाशी ली तो छत पर रखे कूलर में मासूम की शर्ट दिखाई दी। जब कूलर को खुलवाया तो मासूम का शव पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं बुधवार की रात से मछंड कस्बे में चार थानों की पुलिस तैनात की गई है।

पांच वर्षीय एकांश उर्फ गुल्लू पुत्र सुशील त्रिपाठी निवासी वार्ड पांच अपने चाचा की चार साल की बेटी के साथ हर रोज शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक वार्ड चार में संतोष चौरसिया के चाचा की बेटी के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। बुधवार को भी वह ट्यूशन पढ़ने के लिए गया हुअा था। ट्यूशन के बाद चाचा की बेटी तो कर पहुंच गई, लेकिन एकांश नहीं पहुंचा। एकांश के स्वजन को चिंता हुई, इसके बाद उन्होंने एकांश की पूछताछ करनी शुरू कर दी, तभी किसी ने बताया कि एकांश को वार्ड पांच में रहने वाले संतोष चौरसिया के घर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद स्वजन संतोष के घर पहुंचे।

स्वजन ने घर की तलाशी करनी शुरू कर दी। जब संतोष के स्वजन ने छत की दूसरी मंजिल पर कमरे में पड़े ताले को खोलने की बात कही तो उन्होंने कमरे में कोई न होने की आनाकानी शुरू कर दी। बाद में दबाव के चलते उन्होंने कमरा खोल दिया। कमरा खाली पड़ा हुआ था, लेकिन उसमें रखे कूलर की टटिया से एकांश के कपड़े दिखाई दे रहे थी। जब स्वजन की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने कूलर खुलवाया, कूलर के अंदर एकांश के गले में फंदा था और हाथ-पैर बंधे हुए थे। इसके बाद आनन-फानन में स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में संतोष की पत्नी अनीता, बेटा उदित उर्फ गुड्डा, बेटी खुशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं संतोष और उसका बेटा उदित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। स्वजन संतोष के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

-मछंड में पांच साल के बच्चे का शव कूलर में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

नरेंद्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी रौन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811