Let’s travel together.

शिवपुरी शहर में गहराया पानी का संकट, विधायक ने ली अफसरों के साथ बैठक

0 110

 

-बैठक में विधायक ने कहा शहर में ऐसे स्थान जहां ट्यूबवेल या अन्य जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाया जाए

– पेयजल समस्या के निदान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

आमजन पेयजल आपूर्ति हेतु परेशान न होने पाए। ऐसे स्थान जहां पर पेयजल की उपलब्धता नहीं है, टेंकर सहित अन्य माध्यमों से तुरंत पेयजल की आपूर्ति की जाए। जल निगम और नगर पालिका समन्वय से कार्य करें। उक्त आशय के निर्देश आज विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन ने समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
विधायक शिवपुरी देवेन्द्र जैन ने कहा कि शिवपुरी शहर में ऐसे स्थान जहां ट्यूबवेल या अन्य जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहां पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर के नालों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी शहर का कचरा व्यवस्था सुचारू रखने में सक्षम है, वह किसी संस्था से यह कार्य न लेते हुए स्वयं कचरा उठवायें। उन्होंने शहर के सीवर प्रोजेक्ट की समीक्षा की और इस बारिश में चैम्बर चेक कर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे पार्षद जो नगर पालिका के टैंकरों का उपयोग कर रहे है, वे पार्षद तुरंत नगर पालिका में टैंकर जमा कराए और जो पार्षद टैंकर वापस नहीं कर रहे है, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। फिल्टर प्लांट एवं फिल्टर प्लांट से शहर में आ रहे पानी की लाईन की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाए अवैध कनेक्शन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की बिजली लाईनों का उपयोग जल निगम करेंगी और 15 से 20 एमएलडी पानी की आपूर्ति कराएगी। बाणगंगा फिल्टर प्लांट नियमित रूप से चालू रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के ट्यूबवेलों में मोटर बदलने या पाईन बढ़ाने जैसे कार्य 24 घण्टे में होने चाहिए, इसके लिए आमजन परेशान नहीं होना चाहिए। उन्होंने पिछोर की सनघटा परियोजना, महुअर नदी नावली डैम एवं सरकूला बांध की भी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811