Let’s travel together.

फर्राटे भरने को तैयार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस, अब सीएम सिटी से दूर नहीं लखनऊ और दिल्ली

0 109

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के ड्रीम प्रोजक्ट में से एक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का काम पूरा हो गया है. बहुत जल्द इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. इस एक्सप्रेस के शुरू होते ही गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट हो जाएगा. इसके बाद लखनऊ का सफर तो आसान हो ही जाएगा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे और फिर यमुना एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली तक लोग फर्राटे भरते हुए पहुंच सकेंगे. जून के पहले सप्ताह में हुई समीक्षा तक इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था.

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर बाईपास एनएच- 27 ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर आजमगढ़ में सालारपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो रहा है. इस लिंक एक्सप्रेस की लंबाई करीब 91.352 किमी है. इसके निर्माण में कुल 5876.67 करोड़ रुपये की लागत आई है. इसमें भूमि अधिग्रहण पर व्यय शामिल है. इस एक्सप्रेस के शुरू होने से ना केवल गोरखपुर, बल्कि अम्बेडकरनगर और संतकबीरनगर के लोगों को भी सीधा फायदा होगा. वहीं आजमगढ़ और मऊ के लोग गोरखपुर से सीधा कनेक्ट हो जाएंगे.

मंडलायुक्त ने किया समीक्षा

इस एक्सप्रेस का निर्माण यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने बनाया है. यूपीडा की ऑफिशियल वेबसाइट पर कार्य प्रगति का ब्यौरा अपडेट किया गया है. इसमें बताया गया है कि मेन कैरिजवे में क्लियरिंग एंड ग्रबिंग का काम 100 फीसदी पूरा हो चुका है. इसी प्रकार मिट्टी भराई का काम भी हो चुका है. बता दें कि दो दिन पहले ही गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा ने जिले की बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की थी. इसमें उन्होंने लिंक एक्सप्रेस वे पर फोकस करते हुए शेष काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे.

साढ़े तीन घंटे में आजमगढ़ से गोरखपुर

जानकारी के मुताबिक अभी आजमगढ़ से गोरखपुर जाने में करीब 5 से 6 घंटे तक का समय लग जा रहा है. इस लिंक एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद इस सफर में महज तीन से साढ़े तीन घंटे लगेंगे. यह एक्सप्रेस वे पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल होगा. इससे वाहनों में ईंधन खपत कम होगी और यात्रा का समय बचेगा. इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों की आय को बढ़ावा मिलेगा. इस एक्सप्रेसवे से लगते इलाकों में इंडस्ट्रियल कारीडोर बनाने की भी योजना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811