Let’s travel together.

अक्षय तृतीया पर पहली बार ग्रहों का महासंयोग

0 169

इस साल अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण शुभ व मांगलिक कार्य किए जाते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 3 मई, मंगलवार को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ होता है। इस साल अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस बार पांच ग्रहों के साथ पांच महायोग की शुभ स्थिति बन रही है। इसमें केदार, शुभ कर्तकी, उभयचरी, विमल और सुमुख शामिल हैं। तिथि व नक्षत्रों के शुभ संयोग 24 घंटे होने के कारण खरीदारी व निवेश का समय पूरे दिन रहेगा।

अक्षय तृतीया पर ग्रहों का महासंयोग-
इस साल अक्षय तृतीया पर बनने वाले ग्रहों का दुर्लभ संयोग आने वाले सौ सालों तक नहीं बनेगा। इस बार अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्रमा, शुक्र उच्च राशि व गुरु, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में रहेंगे। इसके अलावा शोभन व मातंग नाम के दो शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति के कारण अक्षय तृतीया पर पहली ऐसा संयोग बन रहा है।
सोना खरीदना लाभकारी-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर किए गए काम का अक्षय फल मिलता है। मान्यता है कि इस दिन जो धातु खरीदी जाती है, वह खत्म नहीं होती है, बढ़ती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सोना खरीदना शुभ फलदायी होता है। कहते हैं कि सोना खरीदने से सुख-समृद्धि के साथ परिवार की खुशहाली रहती है।
अक्षय तृतीया के दिन मालव्य राजयोग, हंस राजयोग और शश राजयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि इन राजयोग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है। अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811