Let’s travel together.

पति ने पत्नी के शव के किए 200 से ज्यादा टुकड़े… गूगल पर सर्च किए पत्नी को मारने के फायदे

0 92

ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसके बाद उसके शव को एक दो नहीं बल्कि 200 से ज्यादा टुकड़ों में बांट दिया और उन्हें पॉलीथिन में पैक करके एक सप्ताह तक अपने किचन में रख दिया. यही नहीं आरोपी पति ने गूगल पर पत्नी को मारने के फायदे, क्या मरने के बाद कोई उसे परेशान कर सकता है, जैसे सवालों के जवाब सर्च किए. इसके बाद आरोपी ने एक दूसरे शख्स की मदद से पत्नी के टुकड़ों को नदी में फेंकवा दिया. इसके लिए उसने शख्स को पैसे भी अदा किए.

जानकारी के मुताबिक 28 साल के निकोलस मेटसन की शादी 26 साल की होली ब्रैमली से हुई थी. निकोलस ने पिछले साल मार्च 2023 में पत्नी हॉली ब्रैमली की हत्या की थी. काफी समय तक हत्या की बात से इनकार करने के बाद आखिरकार बीते शुक्रवार को कोर्ट में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. हालांकि उसने पत्नी की हत्या कैसे और क्यों की. इस बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया. सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हॉली के गायब होने की खबर मिली थी. जिसके बाद तफ्तीश शुरू की गई. आखिरी बार होली को 17 मार्च 2023 को घर में घुसते हुए देखा गया था. इसके बाद तफ्तीश के लिए पुलिस होली घर पहुंची और उसके पति से पूछताछ की.

हत्या कर पत्नी के शव के किए 200 से ज्यादा टुकड़े

बताया जा रहा है कि निकोलस ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या की थी. फिर बाथरूम में शव के टुकड़े कर उन्हें पॉलीथिन में पैक कर के रख दिया. एक सप्ताह बाद शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए निकोलस ने अपने दोस्त की मदद ली. इस काम के लिए दोस्त को रुपए भी दिए गए. जिसके बाद शव के टुकड़ों को विथम नदी में फेंक दिया गया. अगले दिन जब लोग सुबह सैर के लिए निकले तो नदी में प्लास्टिक की थैलियां तैरती हुई मिलीं. किसी में हाथ था तो किसी में सिर दिखाई दे रहा था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811