मेष राशि- घर पर अपनी बात बहुत स्पष्ट तरीके से व्यक्त करना चाहिए। टैक्स सेविंग प्लान में आपको निवेश करना चाहिए। शांत वातावरण में अपने साथी के साथ का आनंद लेना आप दोनों को प्यार के जादू में झूमने पर मजबूर कर देगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खानपान का विशेष ध्यान आपको स्वस्थ रखेगा। अतीत से चिपके रहना आपको अलग-थलग और निराश कर सकता है।
वृष राशि – आर्थिक स्तिथि अच्छी रहेगी। घरेलू सामान की खरीददारी होगी। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करने से रिश्ते को बिगड़ने से बचाया जा सकेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव करने से जीवन में एक नया उत्साह आयेगा। आपको गुमराह करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें। दोस्तों के साथ बातचीत करने से सकारात्मक भावनाएं जागृत होंगी।
मिथुन राशि – घर पर बड़ों के साथ बहस करने से बचें अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपको घरेलू संपत्ति के मूल्यों में वृद्धि होती हुई दिखेगी। प्यार के आनंद का अनुभव आपको अपने प्रेम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेगा। प्रसन्नता आवश्यक खुशी देने के अलावा जटिल चीजों को भी संभालना आसान बना देगी। आपको जरूरत से ज्यादा मित्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
कर्क राशि- व्यावसायिक यात्रा बहुत सफल होने वाली नहीं है। भाइयों की समय पर मदद आज आपको धोखा खाने से बचाएगी। ब्याज पर आपको आज रुपया नहीं देना चाहिए। आज आप अपने लवमेट के साथ बहुत ज्यादा समय बिताएंगे। आउटडोर खेलों में भाग लेने से आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। दान और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे।
सिंह राशि –व्यापार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और आपके उत्पाद की बिक्री भी बढ़ेगी।आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद सुलझाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आज आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता अपनी पूंजी को सुरक्षित रखना होनी चाहिए। किसी की आंखों में आज आपके प्रति प्यार दिखेगा। सकारात्मक सोच आपको दूसरों के साथ संबंध सुधारने में मदद करेगी। प्रसन्नता को बढ़ावा देने के प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि –कार्य में सफलता मिलेगी और नए अवसर का ऑफर भी मिलेगा। परिवार में आपको अच्छे बुरे निर्णय पर जरूर बोलना चाहिए। आज आपको मेडिकल बीमा में निवेश करना चाहिए जिससे भविष्य में बड़ा फायदा होगा। प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का आज मौका मिलेगा। किसी बड़े तनाव के दूर होने से आपको मानसिक राहत मिलेगी। करीबी दोस्तों से भी ज्यादा मदद मिलने की संभावना है।
तुला राशि – कई लोग आपका विरोध करेंगे और कई लोग आपका पक्ष भी लेंगे। परिवार में आपको अपने व्यवहार में बहुत बदलाव की जरूरत है क्योंकि पत्नी से संबंध आप ही ठीक कर सकते हैं। बहुत ज्यादा ब्याज देने वाले प्रस्तावों से दूर ही रहे नहीं तो आर्थिक हानि बहुत ज्यादा हो जाएगी। बहुत सुंदर विनम्र और सहनशील लवमेट के साथ आप आनंदित महसूस करेंगे। याद रखें: शराब का अत्यधिक सेवन लंबे समय में खतरनाक साबित हो सकता है।
वृश्चिक राशि – बच्चों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना है और उनमें सुधार की भावना जागृत करनी है। अथक प्रयास धन लाभ दिलाने में सफल रहेंगे। आपके लव पार्टनर का साथ कुछ प्यारे और अविस्मरणीय पल साझा करने पर अत्यधिक खुशी देगा। अनियंत्रित भावनाओं से निपटने से एक अलग तरह का आनंद मिलेगा। कोई कार्य करने का प्रयास करने पर आपको व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
धनु राशि – परिवार के सदस्यों से सुझाव लेने से आपको व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। आज धन का आगमन उम्मीद से अधिक रहेगा। आपका किसी के प्रति ज्यादा मोह सही निर्णय लेने में बाधा उत्पन्न करेगा। क्रोध और चिड़चिड़ी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आपने जिन मुद्दों को नजर अंदाज किया था। आज उसी मुद्दे पर आपको काम करना पड़ेगा।
मकर राशि – अतिरिक्त आय उत्पन्न करने के लिए धन निवेश करने की योजना है। प्रेम संबंध में नीरसता न आने दे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे और आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। भय एवं गर्मी के कारण शरीर के अवयवों में शिथिलता रहेगी। आपमें कुछ करने की इच्छा तो रहेगी लेकिन किसी सहयोग की कमी के कारण ऐसा करना मुश्किल हो जायेगा।
कुम्भ राशि –माता-पिता का मार्गदर्शन आपको संपत्ति विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने में मदद करेगा। पैसों की स्थिति में सुधार होने से आप पुराने कर्ज़ खत्म कर सकेंगे। अपने प्रेम संबंध को मजबूत करने के लिए आप एक दूसरे से बात करेंगे। आज आपको अपने प्रयासों में सफल होने पर पुरस्कृत किया जायेगा। अतीत से छुटकारा पाने के लिए आपको खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा।
मीन राशि-परिवार के बुजुर्गों की बात सुनने से आपको बहुत फायदा होगा। व्यापारिक लाभ उम्मीद से कहीं अधिक रहने की संभावना है। आज आपने लवमेट के साथ बाहर घूमने जाएंगे। आप अपनी ऊर्जा का उपयोग संकट में फंसे किसी व्यक्ति की मदद करने के लिए कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को अनावश्यक महत्व देने से बचें नहीं तो मानसिक परेशानी अवसाद का कारण बनेगी।