Let’s travel together.

दिल्ली की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में होंगे विधानसभा चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने दिये संकेत

0 100

चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि दिल्ली की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे. जम्मू-कश्मीर फिलहाल केंद्र शासित प्रदेश है. विधानसभा चुनावों के बाद स्थितियों को देखने के बाद राज्य का दर्जा देने पर कदम बढ़ाया जाएगा. चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार के गठन के बाद इस माह के अंत तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा करने का संकत दिया है. चुनाव के मुद्दे पर गृह मंत्रालय के साथ चुनाव आयोग के साथ बैठक करेगा. गृह मंत्रालय के साथ बैठक के बाद विधानसभा चुनाव में शामिल होने वाले राजनीतिक दलों के साथ भी आयोग बैठक करेगा.

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बैठक में सुरक्षा संबंधी बंदोबस्त समेत अन्य पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. राजनीतिक दलों से बैठक के बाद विधानसभा चुनावों की घोषणा की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करते हुए चुनाव आयोग सितंबर, 2024 तक विस चुनावों की प्रक्रिया संपन्न कराएगा.

सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव चिह्न (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 के पैरा 10बी के तहत तत्काल प्रभाव से चुनाव चिह्नों के आवंटन की मांग करने की अपील की घोषणा की है.

चुनाव चिह्न के लिए मांगा आवेदन

बता दें कि मान्यता प्राप्त राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक पार्टियों के अपने आरक्षित चिह्न हैं, जैसे भाजपा का चुनाव चिह्न कमल और कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा है, जबकि पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को चुनाव में उम्मीदवार उतारने के लिए चुनाव चिह्न के लिए उन्हें आवेदन करना होता है. नियम के अनुसार कोई भी पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी सदन के कार्यकाल की समाप्ति से छह महीने पहले चुनाव चिह्न के लिए आवेदन कर सकता है.

हालांकि, चूंकि जम्मू-कश्मीर में अभी तक कोई विधानसभा नहीं है, इसलिए चुनाव आयोग आवेदन आमंत्रित कर रहा है. विधानसभा चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि जल्द ही चुनाव कराए जाएंगे.

जल्द जम्मू-कश्मीर में होंगे चुनाव

उल्लेखनीय हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर की सीटों पर भी मतदान हुए थे. मतदान के दौरान भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया था. उसके बाद ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे और अब चुनाव कराने की प्रक्रिया चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दशकों में सबसे अधिक 58.58 प्रतिशत वोट हुआ था, जबकि घाटी में 51.05 प्रतिशत पोलिंग हुई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811