Let’s travel together.

कृपया समस्त खिड़की,दरवाजे बंद रखे एसी चल रहे है:जिला अस्पताल में लगी सूचनाके ऊपर का हिस्सा ही खुला

0 548

धीरज जॉनसन की रिपोर्ट

दमोह शहर का एकमात्र जिला अस्पताल हमेशा किसी न किसी विसंगति और अनियमितता के कारणों से चर्चा का विषय बना रहता है और इस परिसर में अनवरत निर्माण कार्य भी जारी रहता है किचिन में रोटी मेकर है पर कर्मचारियों को हाथ से रोटी बनाते देखा जा सकता है परिसर में वाहन स्टेंड है परंतु अभी खुली जगहों पर वाहन खड़े दिखाई देते है कहीं कहीं डिस्प्ले बंद तो अन्य खामियों की जानकारी भी सामने आती रहीं है


यहां के सर्जिकल वार्ड 55 में मरीजों की सुविधा के लिए एसी लगा हुआ था पर दो दरवाजों में बड़े बड़े छेद स्पष्ट दिख रहे थे जिनमें से मरीजों के परिजन आसानी से झांक कर अंदर देख रहे थे और बाहर की गर्म हवा अंदर प्रवेश कर रही थी,आश्चर्य यह कि दरवाजे पर सूचना लिखी थी कि कृपया समस्त खिड़की,दरवाजे बंद रखें, ए सी चल रहे है और इसके ऊपर का हिस्सा ही खुला हुआ था।इस संबंध में जब यहां के सिविल सर्जन डॉ एम तिमोरी को जानकारी दी गई तो उनका कहना था कि दिखवाते है उसे ठीक करवाया जाएगा

न्यूज स्रोत : धीरज जॉनसन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811