Let’s travel together.

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

94

अगले एक साल की चुनावी रणनीति तय करने का काम सौंपा

नोएडा । लोकसभा चुनाव  में मजबूत रणनीति बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की चुनावी रणनीति को तय करने के लिए बीजेपी ने अलग से एक कमेटी बनाई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक तीन सदस्यों की कमेटी गठित की है, जिसे पार्टी के अगले एक साल की चुनावी रणनीति तय करने का काम सौंपा है। इस कमेटी में पार्टी के तेज-तर्रार महामंत्रियों को जगह दी गई है। जेपी नड्डा ने इस कमेटी में पार्टी के महामंत्री सुनील बंसल, तरुण चुग और विनोद तावड़े को शामिल किया है।
बीजेपी ने इन तीनों नेताओं को पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी महामंत्रियों की बैठक में भी इस कमेटी के कामकाज के मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद जेपी नड्डा ने अलग से तीन सदस्यों की कमेटी के साथ बैठक की और पार्टी की रणनीति को लेकर मंत्रणा की है। सूत्रों के मुताबिक इस हाई पावर्ड कमेटी के पास देश भर से जमीनी रिपोर्ट मंगवाने, तमाम पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करने और पार्टी की रणनीति तय करने का अधिकार है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में राज्यवार जमीनी स्थिति का जायजा लेने के बाद ये कमेटी पार्टी के चुनाव प्रचार की रणनीति तो तय करेगी ही, तमाम बड़े नेताओं- जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के सभी स्टार प्रचारकों के अगले एक साल के चुनावी दौरों और सभाओं को भी तय करेगी। तमाम फैसलों को अमली जामा पहनाने की भी जिम्मेदारी इसी कमेटी के पास रहेगी।
सूत्रों के अनुसार इस कमेटी ने ये भी तय किया कि पार्टी अपने स्थापना दिवस के दिन यानी 6 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर के जनसंपर्क प्रोग्राम की शुरुआत करेगी, जिसे बीजेपी के लोकसभा चुनाव के प्रचार के आगाज के तौर पर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल के 4 साल पूरे होने और पांचवें वर्ष में प्रवेश के मौके पर 30 मई को भी पार्टी कार्यक्रम करेगी, जिसमें पार्टी और सरकार के सभी वरिष्ठ नेता और सभी मंत्री, देश भर में जमीन पर कार्यकर्ताओं के बीच उतरेंगे। ये लोग मोदी सरकार के सफल नौ साल को जनता के साथ सेलिब्रेट करेंगे, ताकि जन-जन के बीच मोदी सरकार की उपलब्धियां पहुंचें। बीजेपी की तीन सदस्यों की हाई पावर्ड कमेटी अलग-अलग काम के लिए उप समिति भी बनाएगी, ताकि पार्टी स्तर पर तमाम लोगों के पास चुनाव की तैयारियों से जुड़ा दायित्व हो और अभी से ही पार्टी पूरी तरह से चुनावी प्रचार प्रसार के लिए जमीन पर उतर जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मुश्काबाद बीट में रात 10 बजे वन विभाग की दबिश, आधा हेक्टेयर वन भूमि पर हो रही थी जुताई     |     दीपावली से पहले हाट बाजारों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा की उम्मीद     |     हाईवे-18 पर अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में पलटा नया ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक     |     दो साल बाद भी अधूरा 334 लाख का सड़क निर्माण, गिट्टियों पर फिसलकर घायल हो रहे ग्रामीण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दादा-दादी दिवस, नन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन     |     विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत     |     ग़ैरतगंज डबल लॉक केंद्र में खाद का पर्याप्त स्टॉक, किसानों को नहीं होगी डीएपी-यूरिया की किल्लत – कलेक्टर रोहित सिसोनिया      |     गृह मंत्री अमित शाह ने किया आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, छत्तीसगढ़ को मिली विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा     |     धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू     |     नजीराबाद पुलिस की कार्रवाई: 1 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹40 हजार का मादक पदार्थ जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811