Let’s travel together.

सहायक उप निरीक्षक हरिओम चोबे की बेटी प्राची चोबे बनी जनपद सीईओ एवं वेटिंग मैं डीएसपी का पद

0 885

 

-वर्तमान में उज्जैन में नायब तहसीलदार पर पदस्थ

उप निरीक्षक की बेटी का जनपद सीईओ और डीएसपी में चयन होने से हर्ष

 शरद शर्मा  बेगमगंज रायसेन

थाना बेगमगंज में पदस्थ उप निरीक्षक हरिओम चौबे की बेटी प्राची चौबे ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की है जिसमें उनका चयन जनपद सीईओ के पद पर किया गया है वहीं वेटिंग में डीएसपी के पद पर भी चयनित होने से पुलिस महकमा सहित शहर में खुशी की लहर है। प्राची ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पुलिस डिपार्टमेंट का नाम रोशन किया है।
आपको बता दें कि प्राची चौबे ने सन 2020 में पहले प्रयास में मप्र. उच्च परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग में प्रथम प्रयास में नायब तहसीलदार का पद हासिल किया था। वर्तमान में प्राची चौबे इन्दौर रेंज में पदस्थ है। प्राची चौबे ने दूसरे प्रयास में वर्ष 2021 की परीक्षा दी थी जिसका परीक्षा परिणाम गत दिवस आया जिसमें मध्यप्रदेश के महिला अनारक्षित- वर्ग का एक मात्र पद जनपद पंचायत सीईओ एवं उप पुलिस अधीक्षक का पद हासिल किया है। उनके दो-दो पदों पर चयन होने से पुलिस महकमा गर्व महसूस कर रहा है वहीं चिर परिचितों रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और उन्होंने प्राची के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811