Let’s travel together.

भोजपुर विकास यात्रा को लेकर विधायक पटवा ने ली बैठक

0 118

रामभरोस विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

औद्योगिक नगर में भोजपुर विधानसभा में आयोजित विकास यात्रा जो 5 से 25 फरवरी तक गांव और शहरी क्षेत्र में विकास यात्रा निकाली जाएगी। विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर षनिवार को भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने बैठक आयोजित की। विधायक श्री पटवा ने कहा कि 5 फरवरी रविवार से भोजपुर के गगनबाड़ा से विकास यात्रा की शुरुआत होगी। विकास यात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगी। इससे पूर्व मण्डीदीप के रविदास मंदिर पर विधायक पटवा द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। मंडल महामंत्री अमित जैन ने बताया विकास यात्रा का आगाज संत रविदास जयंती से किया जाएगा। विकास यात्रा के दौरान नागरिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सभी मिलकर एक ऐतिहासिक विकास यात्रा निकालेंगे और हितग्राहियों को लाभ दिलाएंगे। बैठक के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जिला महामंत्री रविन्द्र विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष जीवनसिंह पाल, अरविन्द जैन, प्रेम साहू, मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, महामंत्री राजेश भवरे सहित सभी मण्डलो से पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811