Let’s travel together.

शहरी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बूढे़ बालाजी में 6 दिवसीय नि:शुल्‍क शिविर में 1600 मरीजों का किया गया नि:शुल्‍क उपचार

0 130

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। आज स्‍वास्‍थ्‍य मेले के छठवें दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमति उपमा राठी मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएमएचओ डॉ०पी० बुनकर डॉ०रामवीर सिंह रघुवंशी ने भगवान धन्वंतरि की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का आरंभ कराया।


इस मौके पर पूर्व डॉ० बुनकर ने बताया कि भविष्य में ऐसे ही कैंप अगले महीने भी लगाए जाएंगे। इन छह दिवसीय शिविर में अब तक 1600 मरीजों को देखा गया एवं उनका नि:शुल्क उपचार किया गया। इस मौके पर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई गई। जिसमें डॉक्टर ध्रुव कुशवाहा नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, डॉ० आकांक्षा पांडे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पीतांबरा साहू डेंटल सर्जन द्वारा 275 मरीजों को देखा गया। शिविर में कोवैक्‍सीन का बूस्टर डोज भी लगाया गया। शिविर में आनंद ओझा द्वारा 15 रोगियों के ब्लड सैंपल लिए गए, 18 हाइपरटेंशन रोगियों की जांच, 15 शुगर के रोगियों की जांच, 04 आभा आईडी, 03 आयुष्मान, 05 एनसीडी फॉर्म भरे गये ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811