Let’s travel together.

अब चरोदा में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर,जारी रहेगी कार्यवाही-जयेंद्र

0 99

सुरेंद्र जैन धरसींवा
जिले के तेज तर्रार कलेक्टर गौरव सिंह के दिशा निर्देशन में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने गुरुवार को धरसींवा से लगे चरोदा में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाया ।
कलेक्टर के निर्देशन में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई बीते कुछ दिनों से चल रही है अब तक धरसींवा तहसील के अंतर्गत ग्राम मांढर परसुलीडीह टेकारी में अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही के बाद गुरुवार को चरोदा में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफियों में खलबली मची हुई है।
तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चरौदा खसरा नंबर 338/1अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई है। भू माफियाओं द्वारा बाकायदा टुकड़ों में अवैध प्लाटिंग कर जमीन को बेचा जा रहा था इस दौरान अवैध प्लाटिंग कर बनाए गए सड़क को जेसीबी से उखाड़ा गया है।

दर्जनभर जमीन मालिकों को नोटिस जारी

धरसींवा तहसीलदार जयंद्र सिंह ने धरसींवा मांढर चरोदा आदि में लंबे समय से जारी अवैध प्लाटिंग के खेल को खत्म करने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है हल्का पटवारी से प्रतिवेदन मंगाकर नोटिश दिए जा रहे है अब तक दर्जनभर जमीन मालिकों को नोटिस जारी किये गए हैं वहीं इस कार्रवाई से भू माफियाओ म हड़कंप मचा हुआ है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |     रायसेन में राठौर क्षत्रिय समाज की बैठक, सूर्या प्रकाश जिला अध्यक्ष और अमित राठौर बने नगर अध्यक्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811