Let’s travel together.

कुबेरेश्वरधाम पर मनाया जा रहा दो दिवसीय संक्रांति का पर्व

0 104

 

-तिल-गुड़ के 51 सौ लड्डू और पांच क्विंटल खिचड़ी का किया वितरण

 अनुराग शर्मा सीहोर

हर साल की तरह इस साल भी जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मकर संक्रांति महापर्व का दो दिवसीय कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। इस मौके पर सुबह 51 सौ से अधिक लड्डू और करीब पांच क्विंटल से अधिक खिचड़ी का भोग लगाकर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को वितरण किया।

सोमवार को भी धाम पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा और यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को तिल-गुड़ के लडडू और खिचड़ी का वितरण का सिलसिला चलता रहेगा। रविवार को सुबह मंदिर परिसर के पीछे भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा अचानक पहुंचे यहां पर पहले से ही बच्चे पतंग उड़ा रहे थे, उनके अनुरोध पर कुछ देर के लिए पतंगबाजी की। ग्रामीण क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उडाने का सिलसिला जारी रहा।

रविवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ यहां पर मौजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह आरती की और उसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मकर संक्रांति के दो दिन पूर्व से लड्डू बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला और आशीष वर्मा सहित अन्य ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहा जाता है, इस दिन सूर्य उत्तर दिशा की ओर बढऩा शुरू करता है। इसलिए इस दिन को सूर्योत्तरायण भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना जाता है, इसलिए मकर संक्रांति को सूर्य देवता का पर्व माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। मकर संक्रांति के दिन कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जिसमें तिल का लड्डू को अनिवार्य रूप से बनाया जाता है, क्योंकि मकर संक्रांति पर इसे खाना शुभ माना जाता है। साथ ही खिचड़ी, गुड़ से बने व्यंजन, मूंगफली का लड्डू और अन्य व्यंजन जिसमें देशी घी और गुण का प्रयोग करके बनाया जाता है। इस दिन भोजन में भी खिचड़ी के साथ मौसमी सब्जियों का भी उपयोग खूब किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811