Let’s travel together.

रायसेन की बेटी अंकिता पाटकर ने किया एमपी पीएससी में टॉप

0 1,057

रायसेन से दीपक कांकर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा-2021 का रिजल्ट आ गया है.एमपीपीएससी ने इस परीक्षा की 87 फीसदी सीटों का परिणाम घोषित किया है. इस रिजल्ट के टॉप-10 में से 7 महिला उम्मीदवार हैं. डिप्टी कलेक्टर के 24 में से 12 पदों पर महिलाओं ने बाजी मारी है। जिसमे रायसेन की अंकिता पाटकर ने टॉप किया है।अंकिता की इस उपलब्धि के बाद घर मे आज जश्न का माहौल हैं। सुबह से उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ इस।

-एमपीपीएससी परीक्षा में रायसेन की अंकिता पाटकर ने टॉप किया है. मध्य प्रदेश में अंकिता ने पहली रैंक हासिल की है. उन्होंने 1575 में से 942 अंक हासिल किए हैं. इस रिजल्ट के साथ ही अब वे डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं. इस रिजल्ट की घोषणा होते ही अंकिता के परिवार में खुशियां छा गईं. उन्हें बधाई देने वालों कतार लग गई है. मीडिया से खास बातचीत में अंकिता ने कई बातें शेयर कीं उन्होंने युवाओं को आत्म चिंतन करने के लिए भी प्रेरित किया है उन्होंने कहा कि मैं इस रिजल्ट से बेहत खुश हूं. परिवार का तो खुशी का ठिकाना नहीं है. मेरी सारी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता और बहनों को जाता है।

अंकिता ने कहा कि पढ़ाई के लिए जरूरी है कि आप अड़चनों से दूर रहें. आपको टीवी, सोशल मीडिया, मनोरंजन को छोड़ना जरूरी नहीं है, लेकिन उनसे दूर होना जरूरी है. मैं पढ़ाई के शुरूआत दौर 7-8 घंटे रोज पढ़ा करती थी. मैंने पढ़ाई के दौरान जीवन के एक-एक मिनट का टाइम मैनेजमेंट किया था. कब सोना है, कब खाना, कब आराम करना है, सबकुछ निर्धारित था. मुझे यकीन था कि इस तरह अगर में आगे बढ़ी तो सफलता जरूर मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811