Let’s travel together.

रसायनिक खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति कम हुई तो उर्वराशक्ति बनाए रखने किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग

0 116

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जैविक खाद एवं सघन खेती के इस युग में भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खादों का प्रयोग बढ़ रहा है। किसान लगातार रसायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते आ रहे हैं। रसायनिक उर्वरकों ने न सिर्फ मृदा एवं जल प्रदूषण को बढ़ावा दिया। इसके साथ भूमि की उपजाऊ क्षमता भी कम हुई है। इन उर्वरकों के प्रयोग का मृदा के गठन, जलधारण रोकने की क्षमता, ओर्गेनिक कार्बन की मात्रा,पीएच मान, फसलों की गुणवत्ता में कमी, मानव स्वास्थ्य व पौष्टिक चारे के अभाव में पशुओं में बांझपन आदि बुरे प्रभाव पड़े हैं। इन दुष्प्रभावों को कम करने अथवा रोकने के लिए किसान जैविक खाद जैसे गोबर की खाद, कम्पोस्ट,वर्मीकम्पोस्ट व हरी खाद का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम सेमरा में इस प्रकार के खाद निर्माण करने का चलन चालू हो गया है ग्राम सेमरा के निवासी रवि शंकर, अमर सिंह ,मल्लू लाल ,मुकेश लोधी आदिकिसान इस साल से नए खाद का उपयोग करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया किपहले कचरे को गोबर के घोल में मिला कर 15 दिन तक सड़ाया जाता है। इसके बाद वर्मी टैंक में 6 इंच की परत बना देते हैं। इस गोबर की परत के ऊपर 500-1000 केचुएँ प्रति वर्ग मी. के हिसाब से डाले जाते हैं। इसके लिए इसीनिया फोएटिडा, यूड्रिजस यूजिनी, फेरीटिमा एलोंगटा आदि केंचुए की उपयुक्त प्रजातियाँ का प्रयोग किया जाता है।

टैंक के अंदर तापमान 25-30 सेल्सियस व 30-35 प्रतिशत नमी रखी जाती है। इसके साथ-साथ शेड पर अंधेरा बनाए रखें क्योंकि केंचुए अंधेरे में ज्यादा रहते हैं। 25-30 दिन बाद ढेर को हाथों या लोहे के पंजे से धीरे-धीरे पलटते हैं। लगभग 60-75 दिन में वर्मीकम्पोस्ट तैयार हो जाती है। टैंक में विषैले पौधों जैसे आक, ताजा गोबर व कठोर टहनियाँ नहीं डालें। इसके साथ-साथ गड्डों को चींटियों, कीड़े-मकोड़ों, कौओं तथा पक्षियों आदि से सुरक्षित रख रहें हैं।8 से 12 प्रतिशत नमी रख कर इस खाद का एक साल तक भंडारण कर सकते हैं। हम पहली बार इस तरह का खाद तैयार कर रहे हैं जब गेहूं की फसल बोई जाएगी तब इस खाद का उपयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811