Let’s travel together.

हाई स्कूल में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्यूटर कक्ष में आग लगी

0 94

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के  हाई स्कूल सेमरा में मंगलवार देर शाम को बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्यूटर कक्ष में आग लग गई।  जिससे अफरा तफरी माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल सेमरा में मंगलवार देर शाम को कंप्यूटर कक्ष में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।  वहां पर मौजूद चौकीदार अफजल पिता गौर खान ने बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के कंप्यूटर कक्ष की खिड़की से दुआ उठाते हुए देखा तो उसने तुरंत सेमरा के सरपंच भानु लोधी को स्कूल में आग लगने की सूचना दी।  इस पर सरपंच  ग्रामीण और दीवानगंज  पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  काफी मशक्कत के आग पर काबू पाया जा सका।

आग से एक कंप्यूटर जलकर राख हो गया। धुंए के कारण पुरा कंप्यूटर कक्ष काला पड़ गया। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो कंप्यूटर कक्ष में ओर भी  कंप्यूटर रखे हुए थे। अगर चौकीदार समय रहते स्कूल की बिल्डिंग में लगी आग को नहीं देख पाता तो कंप्यूटर कक्ष में रखें सभी कंप्यूटर जल जाते।
बता दें कि  ग्राम सेमरा में 1 करोड़ 10 लाख  से हाई स्कूल की नई बिल्डिंग डेढ़ साल पहले ही बनकर तैयार हुई है।  यह बिल्डिंग 29.600  मीटर लंबी और17.600 मीटर चौड़ी बनकर तैयार हुई है। यह दो मंजिला बिल्डिंग है।  इस बिल्डिंग को ठेकेदार द्वारा भूकंप  रहित तरीके से बनाया  गया है इस बिल्डिंग का नक्शा इस तरह बनाया गया कि आने वाले समय में अगर  सेमरा स्कूल को हाई सेकेंडरी  किया जाता है तो दो मंजिल और इस बिल्डिंग को ऊपर बढ़ाया जा सकता है।
इस स्कूल भवन में चार अध्ययन कक्ष, एक कम्प्यूटर कक्ष, एक प्रयोगशाला कक्ष, एक पुस्तकालय कक्ष, एक प्राचार्य कक्ष, प्रवेश दीर्घा सहित अन्य कक्ष बनाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811